जिला उपाध्यक्ष रोशनी यादव ने छोड़ी बीजेपी, 24 अगस्त को ज्वाइन करेंगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से अलग होकर बने नए जिले निवाड़ी की जिला पंचायत सदस्य एवं बीजेपी जिला उपाध्यक्ष रोशनी यादव ने बीजेपी का दामन छोड़ते हुए पार्टी  के सभी पदों से त्यागपत्र दिया है. उन्होंने बताया 24 अगस्त को भोपाल में कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता लेगी. 

रोशनी यादव का कहना है कि वे बीजेपी की रीति ,नीति व नेतृत्व से नाख़ुश है,आज उन्होंने मीडिया को एक पत्र जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाये.

 रोशनी का कहना है कि बीजेपी सिर्फ महिलाओं को ठगने का काम करती है. जनता में प्रदेश और केंद्र के नेतृत्व दोनो से नाराजगी है, जिस दल से जनता खुश नही है उससे जुड़ कर भला सेवा का कार्य कैसे हो सकता है. रोशनी ने कहा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता दोनों का अपार समर्थन और स्नेह मेरे साथ है.

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मैं 24 अगस्त को कांग्रेस ज्वाइन करूंगी. बहुत दुखी मन से आहत होकर मैं बीजेपी की सदस्यता त्यागपत्र दे रही हूं. मेरे राजनीतिक सफर में कई अनुभव मुझे बीजेपी में रहते मिले जिसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगी लेकिन गत कुछ महीनों से शीर्ष नेतृत्व का कार्यकर्ताओं के प्रति निराशा, नीति और नेतृत्व में  उदासीनता, महिलाओं के प्रति दिखावटी योजना एवं उनके प्रति बढ़ते अत्याचार को देखकर मैं आहत हूं. बीजेपी की सदस्य होकर रोजाना जनता में उठ रहे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई के सवालों का उत्तर देने में असमर्थ हूं. कार्यकर्ता केंद्रित दल अब नेता केन्द्रित है. 

उन्होंने कहा कि एक तरह से यह रोशनी की घर वापसी है क्योंकि मेरा परिवार पुराने कांग्रेसी परिवार के रूप में देखा जाता है, मैं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव की पुत्रवधु हूं, इसलिए मुझे विरासत में राजनीति में मिली है.

 जनता का ना प्रदेश सरकार में विश्वास है ना केंद्र सरकार पर, जिस दल से जनता खुश नहीं है उस दल में रहकर सेवा नही की जा सकती है. बीजेपी सरकार में बीजेपी संगठन के ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी और उनके साथ द्वैत व्यवहार के चलते प्रदेश में बीजेपी की लगातार छवि खराब हो रही है. बीजेपी कार्यकर्ता जब भी संगठन के उच्च अधिकारियों से या सरकार के मंत्रियों और नेताओं से अपनी समस्या साझा करते हैं, तो मंत्री और नेता तथा पदाधिकारी निराकरण को दूर उनकी बात तक नहीं सुनते ,इसलिए नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौप रही हूं. 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!