बरघाट प्रत्याशी की घोषणा के बाद भाजपा की अंदरूनी कलह आई सामने, दावेदार ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिवनी की बरघाट विधानसभा से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। आदिवासी आरक्षित इस सीट में भाजपा ने पूर्व विधायक कमल मर्सकोले को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लेकिन कमल मर्सकोले को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से ही भाजपा की अंदरूनी कलह सामने आने लगी है।2018 में सिवनी की बरघाट विधानसभा सीट से कमल मर्सकोले को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया था। लेकिन कमल मर्सकोले की अचानक टिकट काट कर नरेश बरकड़े को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन नरेश बरकड़े चुनाव हार गए। हाल ही में भाजपा ने अपने 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बरघाट से पूर्व भाजपा विधायक कमल मर्सकोले को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, बरघाट विधानसभा से पिछला चुनाव हार जाने के बाद पूर्व भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान में दावेदार नरेश बरकड़े का दर्द उस समय छलक पड़ा जब उनका नाम प्रत्याशियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया।

पूर्व भाजपा प्रत्याशी नरेश बरकड़े का कहना है कि उन्हें टिकट मिलने के बाद चुनाव के लिए कम समय मिला और वह महाकौशल संभाग में करीब सात हजार के वोटों के अंतर से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी रहे थे। इसके अलावा वर्तमान भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कमल मर्सकोले का टिकट कट जाने के बाद कमल मर्सकोले के द्वारा उनके विरोध में कार्य किया गया, जिसके परिणाम स्वरुप उनको हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पूर्व भाजपा प्रत्याशी नरेश बरकड़े ने पार्टी की मौजूदा चयन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं। नरेश बरकड़े ने बिना नाम लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर कटाक्ष भी किया है। नरेश बरकड़े ने अपनी पार्टी पर भी परिवार वाद हावी होने की भी बात कही है। नरेश बरकड़े ने कहा कोई बड़ा नेता उनकी मदद करता तो शायद उनको ही टिकट मिल जाता। नरेश बरकड़े की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आ गई है। नरेश बरकड़े का कहना है कि वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं, भले ही उनको टिकट नहीं मिली है। लेकिन फिर भी वह भाजपा के लिए काम करते रहेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!