गृह मंत्री अमित शाह:सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे, गरीब कल्याण महा अभियान की शुरुआत करेंगे

भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। 41 दिन में ये उनका MP में चौथा दौरा है। वे भोपाल में शिवराज सरकार के 20 साल (2003-2023 ) का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा सरकार की तुलनात्मक तस्वीर पब्लिक के बीच रखी जाएगी।

शाह ‘गरीब कल्याण महा अभियान’ भी शुरू करेंगे। इस अभियान के तहत MP के उन 1.36 करोड़ लोगों को ब्रांड की तरह पेश किया जाएगा, जो 2015-16 के मुकाबले 2019-21 के बीच आई नीति आयोग की रिपोर्ट में गरीबी रेखा से बाहर आए।

गरीब कल्याण महा अभियान के जरिए केंद्र और राज्य की गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्हें घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। ये संदेश दिया जाएगा कि 2003 से प्रदेश की भाजपा सरकार और 2014 से केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के कारण ही 1.36 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

भोपाल के बाद शाह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के लिए ग्वालियर जाएंगे। यहां से ‘MP के मन में मोदी’ नाम से सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। इसमें चुनाव से पहले प्रदेश में 40 लाख नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य देंगे। नए मतदाता और लाड़ली बहना पर फोकस होगा।

30 जुलाई को अमित शाह इंदौर आए थे। इससे पहले 26 और 11 जुलाई को भोपाल आ चुके हैं। मध्यप्रदेश में रविवार को उनका 41 दिन में चौथा दौरा है।

30 जुलाई को अमित शाह इंदौर आए थे। इससे पहले 26 और 11 जुलाई को भोपाल आ चुके हैं। मध्यप्रदेश में रविवार को उनका 41 दिन में चौथा दौरा है।

शाह का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

  • दोपहर 12.25 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे
  • दोपहर 2.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे
  • 3.35 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे
  • 3.55 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय में बने अटल सभागार में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करेंगे
  • शाम 5.30 बजे पार्टी के नेताओं को मार्गदर्शन देंगे
  • रात 7.45 बजे ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

केंद्र की इन योजनाओं पर होगा फोकस

  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
  • आयुष्मान भारत योजना
  • आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

मप्र की इन योजनाओं की तस्वीर रखी जाएगी

  • लाड़ली लक्ष्मी योजना
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
  • साइकिल वितरण योजना
  • मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना
  • मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
  • भूपेंद्र सिंह इस बार भी मिनिस्टर इन वेटिंग नहीं

टारगेट

  • 3 दिन के अंदर सभी संभाग में केंद्रीय और राज्य के मंत्रियों द्वारा रिपोर्ट कार्ड लॉन्च किया जाएगा।
  • इसके बाद 4 दिन तक जिला स्तर पर भी रिपोर्ट कार्ड लॉन्च किया जाएगा।
  • विधायक, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ अध्यक्ष हर रविवार कम से कम 20 घरों में रिपोर्ट कार्ड बांटेंगे।
  • मुख्यमंत्री का पत्र भी देंगे और भाजपा सदस्य बनाने के लिए 7000-230-230 पर मिस्ड कॉल करवाएंगे।
  • लोगों से घर पर ‘MP के मन में मोदी’ स्टिकर लगाने का आग्रह भी करेंगे।
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!