भोपाल में बीजेपी नेताओं को फिर टारगेट देंगे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. वो भोपाल और ग्वालियर का दौरा करेंगे. इस दौराने वे ग्वालियर में कार्यसमिति की बैठक लेंगे तो भोपाल में भाजपा नेताओं को टॉस्क देंगे. इसके साथ ही वो पिछले दिनों दिए गए टॉस्क की प्रगति की पड़ताल करेंगे.अमित शाह के भोपाल दौरे को देखते हुए शहर के यातायात में परिवर्तन किया गया है.

क्या है अमित शाह का कार्यक्रम
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को वायुसेना के हवाई जहाज से दोपहर 12.05 बजे भोपाल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. केंद्रीय  मंत्री शाह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दोपहर 12.25 से 1.25 तक गरीब कल्याण महा अभियान 20 वर्ष के रिपोर्ट कार्ड को लांच करेंगे. वो दोपहर 2.40 बजे भोपाल हवाई अड्डे से रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे.शाह ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वहां से वो रात्रि 7.45 बजे दिल्ली के लिए वायुसेना के हवाई जहाज से रवाना होंगे. 

भोपाल में आयोजित बैठक में अमित शाह मप्र के बड़े नेताओं से रिपोर्ट कार्ड लेंगे. वो उन्हें अगला टास्क देकर भी जाएंगे. ग्वालियर में शाब बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे.इस बैठक में बीजेपी के दूसरे पदाधिकारी भी शामिल होंगे. विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के इस कार्यकाल की यह आखिरी कार्यसमिति की बैठक होगी. 

भोपाल में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

  • इंदौर,उज्जैन की ओर से यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. ये बसें हलालपुर बस स्टैंड पर आकर समाप्त होंगी. 
  • राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से हलाल बस स्टैंड आने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी.
  • राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से नादा बस स्टैंड आने जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से गांधीनगर तिराहा, करौंद, बेस्टप्राइज तिराहा, जेपी नगर तिराहा से नादरा बस स्टैंड की ओर जा सकेंगी.
  • सामान्य दो पहिया, चार पहिया वाहन सुबह 11:39 बजे से 12.40 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, व्हीआपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा.
  • बैरागढ़, राजाभोज विमानतल एवं राजगढ़-ब्यावरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाये मुडक़र, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सडक़, खजूरी बायपास तिराहा मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे.
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!