बेटमा पीथमपुर की स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप को नीति आयोग ने देश के टॉप 20 बेस्ट प्रैक्टिस प्रोजेक्ट्स में शामिल किया।

इंदौर। एमपीआईडीसी (MPIDC)के द्वारा किसानों की सहभागिता से विकसित की जा रही बेटमा पीथमपुर की स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप को नीति आयोग ने देश के टॉप 20 बेस्ट प्रैक्टिस प्रोजेक्ट्स में शामिल किया।दिल्ली से आये दल ने प्रोजेक्ट साइट का निरीक्षण किया तथा सहभागी किसानों से चर्चा भी की।

किसान संघ के प्रवक्ता अभिभाषक जगदीश जोशी ने बताया कि पीथमपुर के सेक्टर 7 के अंतर्गत बेटमा क्षेत्र में करीब 4500 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक और रहवासी टाउनशिप का विकास कार्य प्रारंभ हो चुका हे। इसमें उद्योगों के अलावा रहवासी क्षेत्र और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जमीन उपलब्ध होगी। उद्योगों के लिए करीब 400 भूखंड होंगे, जबकि रहवासी क्षेत्र में छह हजार परिवार रह सकेंगे। उद्योगों में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। यह देश की पहली ऐसी स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप होगी जिसमें किसानों से लैंड पूलिंग एक्ट के तहत जमीन ली गई है। यह टाउनशिप मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआईडीसी) द्वारा विकसित की जा रही है।

रियल एस्टेट निवेश के क्षेत्र के विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस टाउनशिप में खुलने वाले उद्योगों से लगभग 20 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। व्यावसायिक गतिविधियों के रूप में यहां माल, व्यावसायिक काम्प्लेक्स, क्लब आदि बनेंगे। इस योजना की जमीन इंदौर-अहमदाबाद और इंदौर-मुंबई नेशनल हाईवे तथा महू नीमच हाइवे से जुड़ी है। साथ ही प्रस्तावित पश्चिमी रिंग रोड भी इस टाउनशिप से होकर गुजरेगा।

जोशी ने बताया कि स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप में पीथमपुर के आसपास के सात गांवों की जमीन शामिल है। इनमें सलमपुर, रणमल बिल्लौद, कालीबिल्लौद, अंबापुरा, किशनपुरा, बजरंगपुरा और बेटमाखुर्द शामिल हैं। लैंड पूलिंग एक्ट के तहत जिन किसानों की जमीन ली गई है उन्हें जमीन के मूल्यांकन की 20 प्रतिशत राशि नकद दी गई है। साथ ही 80 प्रतिशत हिस्सा विकसित भूखंडों के रूप में दिया जाएगा।

निरीक्षण एव प्रेजेंटेशन के दौरान एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक प्रतुल सिंहा, इंजीनियर राजपूत, आर्किटेक्ट हितेश मेहता, लोकेन्द्रसिंह चौहान, एजाज शेख, हरीश जोशी तथा विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि आदि शामिल रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!