मध्य प्रदेश में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, जानें- कितनी महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट?

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी ने अपनी ताकत झोंक दी है. केंद्रीय मंत्री लगातार यहां का दौरा कर माहौल को बीजेपी के पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं. वहीं, इसी क्रम में बीजेपी ने 39 उम्मदीवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.आइए जानते हैं बीजेपी ने पहली सूची में कितनी महिलाओं को जगह दी है.

इन सीटों पर महिला उम्मीदवारों की घोषणा
बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं जिसमें चार महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. सबलगढ़, चाचौड़ा, छतरपुर और पेटलावद से महिलाओं को टिकट दिया है. इनमें से पेटलावद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है. पेटलावद से निर्मला भूरिया, छतरपुर से ललिता यादव, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा और सबलगढ़ से सरला विजेंद्र रावत को बीजेपी ने टिकट दिया है.

बता दें कि बीजेपी ने जिन 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है ये वो सीटें हैं जिस पर 2018 में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. इस बार कई पुराने चेहरों के साथ नए लोगों को मौका दिया गया है. सुमावली सीट पर कांग्रेस आए अदल सिंह को टिकट दिया था वो 2018 में कांग्रेस से चुनाव जीते थे. इस बार इसी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. 39 में से 22 उम्मीदवारों को बदल दिया. कुछ सीटों पर कांग्रेस से आए लोगों को उम्मीदवार बनाया है. 15 सीटों पर हारे हुए लोगों को दोबारा से टिकट दिया गया है.

राज्य में फिलहाल बीजेपी की सरकार है और कांग्रेस विपक्ष में बैठी हुई है. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के अलावे आम आदमी पार्टी भी मैदान में हैं. 2018 के विधानसभा चुनावों कांग्रेस की जीत हुई थी लेकिन 2020 में उनकी सरकार गिर गई थी और बीजेपी ने नई सरकार बनाई थी.

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!