चार राज्यों के बीजेपी विधायक करेंगे मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों का सर्वे, क्या जानकारी देंगे आलाकमान को

चार राज्यों के बीजेपी के 230 विधायक मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों पर सर्वे करेंगे. जिन राज्यों के विधायक मध्य प्रदेश में सर्वे करेंगे उनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार के विधायक शामिल हैं. ये सभी विधायक 18 अगस्त को भोपाल पहुंच जाएंगे.इन विधायकों को 19 अगस्त को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस प्रशिक्षण के बाद से ये विधायक 20 से 27 अगस्त तक प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर पहुंचकर संभावित दावेदारों का पैनल तैयार करेंगे. पैनल में शामिल नामों को आला कमान को भेजा जाएगा. इस दौरान पार्टी के मौजूदा विधायकों के कामकाज का भी आकलन होगा.

इस तरह से उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार आए हर एक विधायक को मप्र की एक विधानसभा सीट के सर्वे का काम दिया जाएगा. इन विधायकों की रिपोर्ट के आधार पर न केवल टिकट तय होगा, बल्कि यह भी तय किया जाएगा कि उस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कैसे लड़ना है.बीजेपी ने फिलहाल विधायकों की इस योजना को गोपनीय रखा है. यह भी तय हो चुका है कि किस विधायक को किस विधानसभा क्षेत्र का सर्वे करना है. 

बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि मप्र में चुनाव की पूरी रणनीति गृहमंत्री अमित शाह की देखरेख में ही बन रही है. उसी के मुताबिक काम हो रहा है. दूसरे राज्यों के विधायकों से इस तरह सर्वे कराना भी उसी का हिस्सा है.ये विशेषज्ञ विधायक हर विधानसभा में पहुंचकर हार-जीत की संभावना का पता लगाएंगे. ये विधायक पार्टी को यह बताएंगे कि उसे क्या करना है और क्या नहीं करना है.

उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र से आए विधायकों को शनिवार को भोपाल में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा.इसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश मौजूद रहेंगे. प्रशिक्षण सत्र के बाद ये विधायक रविवार को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों के लिए रवाना हो जाएंगे. वहां वे एक सप्ताह तक रहेंगे. ये विधायक जो भी काम करेंगे, वह काफी गोपनीय होगा. इस काम में वे स्थानीय नेताओं का सहयोग नहीं लेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!