स्वतंत्रता दिवस पर सीएम शिवराज की सौगात, पुलिस गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल का पैसा, आहार और किट भत्ते में भी इजाफा

चुनावी साल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश पुलिस महकमें के कर्मचारियों और अधिकारियों को एक और सौगात दी है. अब अपराधियों को पकड़ने में पुलिस वालों का जो पेट्रोल खर्च होगा उसका खर्च सरकार उठाएगी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों पुलिस महकमे में साप्ताहिक अवकाश देकर पुलिसकर्मियों का दिल जीतने की कोशिश की थी. इस बार फिर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस विभाग को लेकर एक और बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि जो पुलिसकर्मी अपराधियों को पकड़ने में अपनी मोटरसाइकिल का पेट्रोल खर्च करेंगे, वह खर्चा सरकार उठाएगी. आरक्षक से लेकर उपनिरीक्षक रेंक तक के पुलिस विभाग के कर्मचारियों को 15 लीटर पेट्रोल का खर्च प्रतिमाह दिया जाएगा.

पोषण आहार क्लॉथिंग भत्ते में बढ़ोतरी

चुनावी साल में प्रदेश पुलिस के जवानों को साधने कोशिश करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश भी देने का काम उनकी सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि अभी पोषण आहार भत्ते में भी बढ़ोतरी करते हुए उसे एक हजार रुपया कर दिया गया है. सीएम ने कहा कि पुलिस विभाग के किट क्लॉथिंग भत्ते में भी बढ़ोतरी करते हुए, इसे पांच हजार रुपया कर दिया गया है.

मध्य प्रदेश पुलिस पंचायत में सामने आई ये बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पुलिसकर्मी प्रदेश में सुख, शांति और अमन चैन के लिए दिन रात प्रयास करते हैं. वे कभी अपनी ओर से कोई मांग भी नहीं उठाते हैं. विगत माह जब पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को बुलाकर उनसे बातचीत की गई तो महत्वपूर्ण समस्याएं सामने आई. पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बताया कि जब मोटरसाइकिल से पुलिसकर्मी अपराधियों को पकड़ने जाते हैं तो उसका पेट्रोल उन्हें अपनी जेब से डालना होता है. इस समस्या का निदान करते हुए अब 15 लीटर पेट्रोल का खर्च सरकार उठाने वाली है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!