‘गदर 2’ के 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर सनी देओल ने मनाया जश्न, फैंस बोले- ‘300 करोड़ से ज्यादा जाएगा’

सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. गदर 2 को बहुत पसंद किया जा रहा है. गदर 2 ने 5 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जिसकी खुशी सनी देओल अपनी टीम के साथ मना रहे हैं. सनी देओल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें सनी अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं.

तारा सिंह और सकीना ने एक बार फिर गदर से अपना जलवा दिखाया है. सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को पहले जितना ही प्यार मिला है. हर कोई इस जोड़ी को दोबारा देखना चाहता है. गदर 2 ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शानदार कमाई की है जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 228 करोड़ हो गया है.

सनी देओल ने मनाई खुशी
सनी देओल की गदर 2 ने पांचवे दिन 55.40 करोड़ का बिजनेस किया है जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 228.98 करोड़ हो गया है. फिल्म का इतना कलेक्शन होने पर सनी देओल बेहद खुश हैं. वायरल हो रहे वीडियो में गदर 2 की टीम सनी पाजी को बताती है कि फिल्म 200 करोड़ के के क्लब में शामिल हो गई है. जिसके बाद पूरी टीम मिलकर तालियां बजाती है और खुशी जाहिर करती है.

फैंस हुए खुश
वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- भाई… मूवी इमोशन क्रिएट करने में सक्सेसफुल रही है. वहीं दूसरे ने लिखा- 300 करोड़ से ज्यादा जाएगा. एक ने लिखा- लव यू सनी पाजी गदर 2.

गदर 2 की बात करें तो ये साल 2001 में आई फिल्म की सीक्वल है. गदर की स्टारकास्ट ही इसके  सीक्वल में नजर आई है. सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं मनीष वाधवा ने विलेन का किरदार निभाया है. गदर 2 को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!