झगड़ना बंद करिए, प्रेम सबसे बड़ी ताकत, Gadar 2 में भी यही संदेश

इंदौर में गदर 2 के प्रमोशन के लिए आए सन्नी देओल फैंस पत्रकारों से मुखातिब हुए। फैंस का प्रेम देख बेहद प्रसन्न सन्नी ने राजनीति को छोड़ पत्रकारों से कई विषयों पर बात की। प्रेस वार्ता की शुरुआत में ही उन्होंने कह दिया कि कृपया राजनीतिक प्रश्न न पूछें। उन्होंने कहा कि मैं गदर 2 की सफलता के बाद कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा हूं और मेरी हर फिल्म में मैं यही संदेश दूंगा कि जिंदगी में सच्चाई का हमेशा साथ दें। सच्चाई के साथ जीना बहुत मुश्किल है लेकिन वही एकमात्र रास्ता है जो आपके जीवन को सफल बनाता है। 

फिल्म के बारे में बात करते हुए सन्नी ने कहा कि यह मोहब्बत की फिल्म है। हर कोई प्यार, अमन और शांति चाहता है। मैं यही कहना चाहता हूं कि हम सभी को लड़ना झगड़ना बंद करना होगा। गदर 3 के सवाल पर सन्नी ने कहा कि कुछ अच्छा सोचना चाहिए लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

सन्नी ने कहा कि गदर 2 को लेकर इतना अच्छा रिस्पांस होगा यह नहीं सोचा था लेकिन जनता ने इसे भरपूर प्यार दिया। लगा था या तो इस फिल्म को उतना ही प्यार मिलेगा या जनता इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करेगी लेकिन आप लोगों का प्यार और रिस्पांस देखकर दिल खुश हो गया है।

बच्चों को अच्छी बातें सिखाने पर दिया जोर
सन्नी ने बच्चों को अच्छी बातें सिखाने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चे अपने आसपास की हर चीज को देखकर सीखते हैं। जितना हो सके उन्हें अच्छी बातें सिखाइए क्योंकि वही देश का भविष्य हैं। इंदौर के खान पान पर कहा कि खाया भी है और नहीं भी पर कुछ खास नहीं कह सकता। सनी ने कहा कि लगातार देशभर में घूमकर थोड़ा थका सा महसूस कर रहा हूं लेकिन देशभर में इस फिल्म के रिस्पांस को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!