परेड में आकर्षण का केंद्र रही लाड़ली बहना योजना, धूप में बेहोश हुई छात्रा

इंदौर : शहर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आरएपीटीसी मैदान पर सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर भी मौजूद रहे। 

मंत्री सिलावट ने झंडावंदन के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में पहली बार लाड़ली बहना सेना की सदस्यों की परेड खास आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में वर्ष भर में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान भी हुआ।

प्रदेश में चल रही योजनाओं की जानकारी दी
संबोधित करते हुए मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं लागू कर कमजोर तबके को आगे बढ़ाया है। युवाओं को रोजगार का अवसर मिल रहा है। मध्य प्रदेश में पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को नि:शुल्क अनाज दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है प्रदेश में सवा करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिला है। 

Independence Day Indore events and photo

बेहोश हुई छात्रा

बेहोश हुई छात्रा
कार्यक्रम में अधिक देर तक खड़े रहने के कारण अहिल्याश्रम स्कूल कीएक छात्रा बेहोश हो गई। उसे साथी छात्राओं और टीचर्स ने पानी पिलाया तब वह होश में आई। होश में आते ही वह रोने लगी। वह सुबह 7 बजे से 10 बजे तक लगातार खड़ी थी। होश में आने पर उसे एंबुलेंस तक पहुंचाया। स्काउट गाइड अनिता सोलंकी ने बताया कि अभी उमस का माहौल है। और ऐसे में बच्चों को थकान के कारण बेहोशी आ जाती है। पानी पीने के बाद वह होश में आ गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!