MP का 53वां जिला बना मऊगंज, चार घंटे में ही बदला कलेक्टर, सोनिया मीणा की जगह अजय श्रीवास्तव को कमान

प्रदेश में अब जिलों की संख्या 53 हो गई है। रीवा जिले से अलग होकर मऊगंज नया जिला बन गया है। इसे तीन तहसीलों को मिलाकर नया जिला बनाया गया है। राजस्व विभाग की तरफ से रविवार को नए जिले के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। मऊगंज जिला मुख्यालय होगा। इसमें मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना तहसील को शामिल किया गया है। अब रीवा जिले में 9 तहसीलें हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्यौंथर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया तथा मनगंवा शेष रहेंगी। नया जिला मऊगंज में 15 अगस्त से अस्तित्व में आ जाएगा।

अजय श्रीवास्तव को कलेक्टर और वीरेंद्र जैन को बनाया एसपी
राज्य सरकार ने मऊंगज के पहले कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी है। अजय श्रीवास्तव को नए जिले का कलेक्टर बनाया है। चार घंटे पहले जिले का कलेक्टर सोनिया मीणा को बनाया गया था। गृह विभाग ने आईपीएस वीरेंद्र जैन को मऊंगज का पुलिस अधीक्षक बनाया है। जैन अभी सेनानी 8वीं वाहिनी, विसबल, छिंदवाड़ा में पदस्थ है। 

नागदा को 54वां जिला बनाने का भी एलान
बता दें, 4 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके अलावा सीएम शिवराज ने 20 जुलाई को उज्जैन से अलग करके नागदा को 54 वां जिला बनाने का भी एलान किया है। 

इन तहसीलों को भी जिला बनाने की उठी मांग 
प्रदेश में विदिशा जिले की सिरोंज तहसील को भी जिला बनाने की मांग उठ रही है। सिरोंज तहसील को जिला बनाने को लेकर तो प्रदर्शन भी हो रहे है। इसके अलावा सागर जिले के बीना, गुना जिले के चाचौंड़ा, छिंदवाड़ा जिले के पांर्ढुणा और सतना जिले की मैहर तहसील को जिला बनाने की मांग उठती रही है। 

नया जिला बनने के सालों बाद भी पुराने पर निर्भर 
प्रदेश में चुनाव से पहले जिला बनाने का सिलसिला पुराना है। 1998 में प्रदेश में 16 जिले बनाए गए थे। 2003 में अशोकनगर, बुरहानपुर, अनूपपुर, 2008 में अलीराजपुर, सिंगरौली और 2013 में आगर मालवा और पांच साल पहले निवाड़ी को जिला बनाया गया।  शाजापुर से अलग होकर नया जिला बना आगर मालवा और टीकमगढ़ से अलग होकर बना निवाड़ी जिला इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनने से पुराने जिलों पर भी निर्भर है। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!