एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा ये 15 अगस्त वाला वीकेंड, एक नहीं दो नहीं रिलीज हुईं 9 फिल्में-वेब सीरीज

15 अगस्त के लंबे वीकेंड पर एक नहीं दो नहीं बल्कि 9 फिल्में और वेब सीरीज सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं. यह हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है क्योंकि एक्शन, सस्पेंस, रोमांस से लेकर ड्रामा मूवीज और वेब सीरीज सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं. आइए, यहां जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं या हो चुकी हैं.

गदर 2 : सनी देओल की आइकॉनिक फिल्म गदर का सीक्वल 22 सालों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 को लेकर थिएटर्स से लेकर सोशल मीडिया पर खूब बज देखने को मिल रहा है. 

ओएमजी 2: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ओह माई गॉड 2 खूब सारी कंट्रोवर्सी के बाद 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 

जेलर और भोला शकंर: साउथ के दो दिग्गज एक्टर्स की फिल्में इस हफ्ते रिलीज हुई हैं. थलाईवा रजनीकांत की जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. तो सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म भोला शंकर 11 अगस्त को रिलीज हुई है. 

हार्ट ऑफ स्टोन: आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स  पर रिलीज हो गई है. 

आदिपुरुष: प्रभास, कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष एक लंबे इंतजार के बाद दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की गई है. फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है. 

रेड, व्हाइट और रॉयल ब्लू: हॉलीवुड फिल्म रेड, व्हाइट और रॉयल ब्लू की कहानी अमेरिकन राष्ट्रपति के बेटे और एक ब्रिटिश रॉयल फैमिली के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 अगस्त को रिलीज हो गई है.

कमांडो और कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड: एक्शन और सस्पेंस से भरी सीरीज कमांडो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 11 अगस्त से स्ट्रीम होगी. तो वहीं कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड जी 5 पर स्ट्रीम होगी. 

जरा हटके जरा बचके: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज कर दी गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!