शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज 4 साल बाद फिर दिखेगा , जवान का नया गाना ‘छलिया’ इस दिन होगा रिलीज

बॉलीवुड सुपस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज के लिए फिल्मी फैंस ने उल्टा काउंटडाउन शुरू कर दिया है. फैंस की बेसब्री को बढ़ाने के लिए जवान के मेकर्स भी हर दिन फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई डिटेल रिवील कर रहे हैं. बीती शाम शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जवान के नए गाने छलिया की झलक शेयर कर डाली है. जवान के छलिया गाने में करीब 4 साल के बाद शाहरुख खान एक बार फिर से रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं. छलिया सॉन्ग के टीजर वीडियो में शाहरुख खान और नयनतारा की कमाल केमेस्ट्री देखने को मिल रही है.

छलिया की झलक-भर ने लूटा फैंस का दिल!
शाहरुख खान जवान के नए गाने छलिया के टीजर में नयनतारा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस येलो कलर के खूबसूरत ऑफ शॉल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं शाहरुख खान ब्लू प्रिंटेड शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और काला चश्मा लगाए खूब हैंडसम दिखाई दे रहे हैं. इस गाने के टीजर में शाहरुख खान अपने डीडीएलजे वाले आइकॉनिक पोज में हाथ फैलाते भी दिखाई दे रहे हैं. रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में देखने के लिए उनके फैंस बेताब हुए जा रहे हैं.

कब रिलीज होगा शाहरुख खान का नया गाना?

जवान फिल्म से शाहरुख खान का नया गाना 14 अगस्त को सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाएगा. बता दें, हाल ही में AskSRK सेशन में शाहरुख खान ने बताया था कि छलिया गाना उनके दिल के बहुत करीब है. फिल्म से यह उनका फेवरेट गाना है. क्योंकि इसमें रोमांस, स्वीटनेस है. एटली कुमार निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति के साथ कई सारे एक्टर्स अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!