धर्मस्थल पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला,समाजजन बोले-वारदात में युवती भी शामिल

इंदौर में पिछली दो दिनों से शहर के धर्मस्थलों पर असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर घटना के विरोध में समाजजनों का प्रतिनिधिमंडल शहर काजी के साथ पुलिस आयुक्त से मिला। 

शहर के मुकेरीपूरा और डीआरपी लाइन के धार्मिक स्थल पर कुछ बदमाशों ने बोतल में पेेट्रोल भर कर फेंका था। इस घटना से आहत समाज के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले में शिकायत दर्ज की है और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। समाजजनों ने बताया कि घटना में दो युवकों के साथ युवती भी दिखाई दे रही है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करें। शहर काजी सहित कई जिम्मेदार लोगों ने पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ज्ञापन सौपा और कहा कि शहर का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है। इस तरह की घटना पर रोक लगाने की जरुरत है। इस मामले में कमिश्नर ने कहा कि डीसीपी 1 और क्राइम ब्रांच को जांच के निर्देश दिए गए हैं।जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

कैमरे में कैैद हो गए आरोपी

एक धार्मिक स्थल के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा था। जिसकी रिकार्डिंग में दो युवक और एक युवती साफ नजर आ रहे है। वे दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए थे और बोतल से भरे पेट्रोल को आग लगाकर धर्मस्थल की तरफ फेंका। पुलिस नेे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!