बैंक से फर्म की डिटेल निकाली, ऑनलाइन 42 करोड़ रु. निकालते उससे पहले पकड़ाए

इंदौर: एक सरकारी बैंक की डिटेल निकालकर फिर एक फर्म के डोरमेट अकाउंट को ब्रेक कर 42 करोड़ रुपए ऑनलाइन निकालने के लिए एक गैंग भंवरकुआं इलाके पहुंची। गैंग सदस्य बगैर किसी पहचान पत्र के होटल में रुकने का प्रयास कर रहे थे, ताकि होटल का वाईफाई इस्तेमाल कर अकाउंट ब्रेक कर सकें। ऐसा करने पर उनका आईपी एड्रेस नहीं मिलता और पकड़े नहीं जाते। इसके पहले पुलिस को सूचना भेज दी गई और उन्हें दबोच लिया।

सब इंस्पेक्टर जयेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल सेवन हैवन में कुछ लोग बिना पहचान पत्र के रुकना चाहते हैं। मामला कुछ गड़बड़ लग रहा है। इस पर एक टीम वहां भेजी। टीम सेवन हैवन पहुंची तब तक आरोपी जा चुके थे। शंका हुई तो अन्य होटलों की सर्चिंग की गई। दो युवक रवि जायसवाल निवासी गुरुनगर और चंदन उर्फ रौनक सिंह वास्केल निवासी गुलशन कॉलोनी मनावर होटल सुखमणि में बिना आईडी के रुकने का प्रयास कर रहे थे। उनसे पूछताछ के बाद पूरी गैंग को तीन इमली बस स्टैंड से पकड़ा और थाने लाए। बाकी आरोपियों के नाम त्रिलोक शर्मा निवासी नंदबाग, आयुष मलंग स्कीम-78, और हर्ष शर्मा बसंत विहार कॉलोनी पता चले हैं।

जब इनके मोबाइल चेक किए तो भारी गड़बड़ मिली

पहले तो आरोपी बरगलाते रहे, जब मोबाइल चेक किए तो कई संदिग्ध सबूत मिले। आखिर में आरोपियों ने कबूल कर लिया कि वे डार्क बेव (इंटरनेट का वो हिस्सा जहां वैध, अवैध तरीके से काम किए जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट का 96% हिस्सा डीप और डार्क वेब में आता है) के मार्फत बैंक का डाटा खंगाल चुके थे। इसी के मार्फत उन्होंने उक्त बैंक की फर्म गिरिएस इन्वेस्टमेंट प्रा.लि. की जानकारी निकाली। इसका खाता लंबे समय से बंद है, उसमें करोड़ों रुपए जमा हैं। आरोपियों को पता था कि ऐसे खाते से राशि चुराई तो किसी को मैसेज नहीं जाएगा।

एक आरोपी करता था पंडिताई
पुलिस ने जब इनकी जानकारी निकाली तो पता चला त्रिलोक पंडिताई करता है। रौनक एमबीए कर रहा है। हर्ष और रवि इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। पांचवां साथी बेरोजगार है, इसमें रवि बड़े वाला हैकर है।

वारदात के लिए इसलिए होटल चुना
आरोपी बोले कि वे अपने मोबाइल, इंटरनेट का इस्तेमाल करते तो भविष्य में धोखाधड़ी पकड़ी जाने पर वे भी पकड़े जाते। इसलिए ऐसी होटल का वाईफाई यूज करना चाहते थे जो स्पीड वाला हो। बिना आईडी दिखाए इसलिए रुक रहे थे, ताकि पुलिस उन तक कभी न पहुंचती।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!