दस साल बाद जुलाई मेें 18 इंच से ज्यादा बारिश

इंदौर | मानसून देरी से आने के बावजूद इस बार जुलाई में अच्छी बारिश हुई है। इस बार जुलाई माह में 18 इंच पानी बरसा ।इससे पहले 2013 मेें 22 इंच बारिश जुलाई में हुई थी। दस साल में दूसरी बार शहर मेें इतना पानी बरसा है। जुलाई मेें धूप भी कम ही निकली। 31 दिनों में 27 दिनों तक बारिश का कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई, हालांकि एक दिन में सर्वाधिक बारिश ज्यादा नहीं हुई।

सिर्फ एक ही दिन पौने तीन इंच पानी 24 घंटे में गिरा था।2013 के बाद 2015 में 15 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। बीते दस सालों में सबसे कम इंच बारिश 2021 में हुई थी। तब जुलाई में सिर्फ 7 इंच पानी ही बरसा था। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त माह में भी अच्छी बारिश होगी। 5 अगस्त के बाद तेज बारिश का दौर चलेगा। बारिश के सीजन में इंदौर में 40 इंच तक बारिश होती है। अभी आधा कोटा पूरा हो चुका हैै।

जुलाई माह में औसत वर्षा 313. 5 मिलीमीटर है।जुलाई माह में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 1973 का है उस वर्ष माह में 773. 8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड दर्ज की गई थी। जुलाई माह में 24 घंटो में सर्वाधिक 10 अगस्त 1981 का जब 212. 6 मिलीमीटर यानि ( 8. 37 इंच ) रिकॉर्ड दर्ज की गई थी। इससे पहले 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 293. 4 मिली मीटर ( 11. 56 इंच ) 27 जुलाई 1913 में दर्ज की गई थी। वर्ष 2013 में जुलाई माह में 563. 88 मिलीमीटर यानि 22. 2 इंच वर्षा रिकॉर्ड दर्ज की गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!