24 घंटे के अंदर मध्य प्रदेश के इन 12 जिलों में हो सकती है तेज बारिश, बाकी जगहों पर उमस करेगी परेशान

 मध्य प्रदेश वालों के लिए बारिश से राहत की खबर है. ट्रफ लाइन सिस्टम के हिमालय में शिफ्ट होने की वजह से फिलहाल मध्य प्रदेश में बारिश से राहत रहेगी. अब 8 अगस्त के बाद ही प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, भोपाल और इंदौर में लोग तेज धूप और उमस से परेशान रहेंगे. 

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हिस्से में दो सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के 12 जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान रीवा-सतना सहित अन्य 12 जिलों में तेज बारिश हो सकती है. 

मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पन्ना जिले में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीजराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में हल्की बारिश होगी. 

उमस बढ़ाएगी परेशानी
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों में उमस और तेज धूप का असर रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में मौसम साफ रहेगा. धूप निकलने से गर्मी का असर रहेगा और दिनभर उमस भी रहेगी. इसी तरह इंदौर में दिन भर गर्मी और उमस रहेगी, जबकि शाम काके तेज बारिश होने के आसार है. ग्वालियर में भी दिन में तेज धूप, जबकि शाम को बारिश, जबलपुर में जरुर दिन भर आसमान में बादल छाए रहे रहेंगे, हल्की बारिश का भी अनुमान है, यही हाल उज्जैन का है. उज्जैन में भी हल्की बारिश हो सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!