देश की तीन प्रतिष्ठित कंपनी मध्‍य प्रदेश में 1300 करोड़ का निवेश करेगी

भोपाल ।   देश की तीन प्रतिष्ठित कंपनी मध्य प्रदेश में 13 सौ करोड़ रुपये का निवेश करेगी। टेकफैब इंडिया, गुलशन पालिओल्स और ग्रीनको ग्रुप के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को मंत्रालय में भेंट कर निवेश की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योगों और निवेश के लिए स्वस्थ वातावरण विद्धमान है। राज्य सरकार का उद्योगों के प्रति हर संभव सहयोग और स्वागत का भाव है। मुख्यमंत्री से टेकफैब इंडिया के प्रबंध संचालक अनंत कनोई, गुलशन पालीओल्स की आरुषि जैन और ग्रीनको ग्रुप के प्रबंध संचालक अनिल चलमलसेट्टी ने भेंट की। टेक्सटाईल इंजीनियरिंग और इंजीनियरिंग फेब्रिकेशन में विशेषज्ञता रखने वाली टेकफैब इंडिया कंपनी मंडीदीप में 100 करोड़ रुपये के निवेश से सड़क निर्माण में उपयोगी सामग्री की इकाई प्लग एंड प्ले आधार पर स्थापित करने की इच्छुक है।

यह समूह भोपाल के पास वेयरहाउसिंग यूनिट भी स्थापित करना चाहता है। इसी तरह 40 वर्षों से अनाज और खनिजों से विशेष रसायन बना रहा 1200 करोड़ रुपये के टर्न ओवर वाला गुलशन पालिओल्स छिंदवाड़ा में डिस्टलरी प्लांट संचालित है। गुलशन पालिओल्स 200 करोड़ के निवेश से प्रदेश में रासायनिक विनिर्माण इकाई स्थापित करने का इच्छुक है, जिसमें लगभग एक हजार से अधिक व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। समूह ने इकाई के लिए नरसिंहपुर जिले में जमीन चिन्हित की है। इसी तरह नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रहा ग्रीनको ग्रुप के प्रबंध संचालक चलमलसेट्टी ने नीमच जिले में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित 1920 मेगावाट क्षमता की पम्प स्टोरेज परियोजना की क्षमता वृद्धि के संबंध में चर्चा की।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!