कमलनाथ का बीजेपी पर तंज, ‘हमारे धर्म के काम में बीजेपी का पेट दर्द क्यों होता है’

इंदौर में आयोजित आदिवासी महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भारतीय जनता पार्टी और उसके तमाम नेताओं पर हमलावर नजर आए. कमलनाथ ने सॉफ्ट हिंदुत्व, लाडली बहना, अपराध, कन्हैया कुमार, एमपी में बीजेपी के 175 सीट के दावे, सहित कई मुद्दों पर बीजेपी को जमकर घेरा।
कमलनाथ का शिवराज सिंह चौहान पर निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार और शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना लाडलियों के लिए नहीं है ये लाडलों के लिए है. कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश आज देश में नम्बर वन जरूर है लेकिन ये प्रदेश देश में अपराधों में नम्बर वन है. उज्जैन में नाबालिग के साथ रेप के मामले में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हैं. मध्यप्रदेश में 90 फीसदी मामले तो सामने आते ही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ये सब देश देख रहा है.

कमलनाथ का अमित शाह पर तंज
कन्हैया कुमार के साथ मंच साझा करने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा तो हमारी हर बात का विरोध करती है. क्यों नहीं करेगी, वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इंदौर दौरे के बारे में कमलनाथ बोले कि चुनाव आ रहा है तो सब आएंगे वे भी आएंगे. वही कैलाश विजयवर्गीय के 175 सीटों के दावे पर उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कह सकती है. कैलाश विजयवर्गीय ने दो सौ सीटें भी कह सकते थे. अंत में मध्य प्रदेश की जनता क्या कहती है वो प्रश्न है.

बागेश्वर धाम पर भी बोले कमलनाथ
बागेश्वर धाम की कथा छिंदवाड़ा में कराने को लेकर उन्होनें कहा कि केवल बागेश्वर धाम सरकार ही नहीं बल्कि सभी कथाकारों को हम आयोजन करने बुला रहे हैं. बल्कि वे अपनी मर्जी से आ रहे हैं. जब भी हम कोई ऐसा काम करते हैं तो इनके भाजपा के पेट में दर्द होने लग जाता है. हम मंदिर जाते हैं, हम धार्मिक कार्यक्रम करते हैं तो इनके पेट में दर्द होने लग जाता है. जहां तक बागेश्वर धाम की कथा का सवाल तो उनकी मर्जी के बिना कोई कुछ नही कर सकता तो हम क्या अहमियत रखते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!