गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में मांगीलाल चुरिया अस्पताल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया

इंदौर : विकास पर्व के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर के अंबेडकर नगर क्षेत्र में स्थित मांगीलाल चुरिया अस्पताल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। यह भवन लगभग साढ़े 4 करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है। यह भवन बन जाने से अम्बेडकर नगर सहित इसके आस-पास की अनेक बस्तियों के हजारों मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डॉ. मिश्रा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रगति के नित नये सौपान तय किये जा रहे हैं। राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। साथ ही आधारभूत संरचनाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान देकर कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम द्वारा नवनिर्मित पेयजल टंकी का लोकार्पण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं के लिये क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि प्रदेश में यह पहली बार हो रहा जब बालिका के जन्म से लेकर उसकी वृद्धावस्था के लिये योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी योजना का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाएं और बालिकाएं सशक्त बन रही हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के नागरिकों को सुलभ रूप से पेयजल मिले इसके लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि भविष्य में भी किसी नागरिक को पेयजल के लिये भटकना नहीं पड़े, उन्हें घर में ही नल से जल आसानी से मिले।
विधायक महेन्द्र हार्डिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मांगीलाल चुरिया अस्पताल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया है। यहां अब विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहकर हर बीमारी कर इलाज करेंगे। अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को सीधा फायदा मिलेगा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया तथा रमेश मेंदोला, नगर निगम एमआईसी के सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया तथा मनीष शर्मा, सुरज केरो सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!