मेट्रो के डिवाइडर और गड्ढे बन रहे हादसों की वजह, युवती की मौत के बाद किया पेचवर्क

इंदौर: गांधीनगर से विजय नगर तक चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के डायवर्शन में लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण के लिए सीमेंट के डिवाइडर लगाकर ठेकेदारों ने सड़क की चौड़ाई कम कर दी और निगम मेट्रो का निर्माण के हवाला देकर सड़कों के गड्ढे भी नहीं भर रहा। लोग हादसों में अपनी जान गंवा रहे है। रविवार को सुखलिया ग्राम चौराहे पर पीएचडी स्काॅलर की जिस जगह सड़क हादसे में मौत हुई। वहां भी सड़क का गड्ढा और दरार हादसे की वजह बनी।

युवती अश्लेषा होलकर का दोपहिया वाहन दरार में फंसा और वह गिर गई। फिर उसे ट्रक रौंदता हुआ चला गया। आश्चर्य की बात है कि इस डायवर्शन रुट पर ट्रैफिक विभाग ने दिन मेें भी ट्रक व अन्य भारी वाहनों को आवाजाही की छूट दे रखी है। इस मार्ग पर सालभर में यह चौथा हादसा है,लेकिन फिर भी भूल नहीं सुधारी जा रही है। चार माह पहले एक सायकिलिस्ट भी इसी चौराहे पर हादसे का शिकार होकर घायल हो चुका है।

हादसे के बाद चुपके से भर दिया गड्ढा

सुखलिया ग्राम चौराहे पर रविवार को जिस गड्ढे के कारण युवती गिरी और ट्रक के नीचे आई। उसे शाम को नगर निगम की टीम ने चुपके से भर दिया। फुटपाथ और सड़क के बीच की गेप में सीमेंट क्रांक्रिट कर दिया गया। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा ने कहा कि सड़क पर मेट्रो का काम चल रहा है। मेट्रो कार्पोरेशन को सड़क का रखरखाव करना चाहिए। हमने जोनल अधिकारी को भी वहां पेचवर्क के लिए कहा है।

सर्विस रोड पर चौपाटी, मेन रोड़ पर हादसे

गांधी नगर से रेडिसन होटल चौराहा तक मेट्रो प्रोेजेक्ट का काम दो साल तक और चलेगा, लेकिन इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्शन पर कोई काम नहीं हुआ।मेघदूत चौराहा से बापट चौराहा तक 60 फीट की सर्विस रोड पर चौपाटी सज रही है। वहां वाहन नहीं चल सकते। दूसरी तरफ के सर्विस मार्ग पर वाहन पार्क हो रहे है। मध्य हिस्से की सड़क पर मेट्रो का काम होने के कारण शेड लगे है और संकरे हिस्से मेें दोपहिया, कार, स्कूल बस, ट्रक चल रहे है। दोपहिया अक्सर ट्रक की चपेट में आ रहे है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!