उज्जैन :मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नि साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह एवं कुणाल सिंह के साथ श्रावण माह के तृतीय सोमवार 24 जुलाई को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भगवान का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने सबके कल्याण, स्वास्थ्य, सुखमय जीवन के लिए संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के साथ-साथ जीव चराचर के कल्याण की भी कामना की। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा(बाला गुरु), पुरोहित सुभाष शर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अभिषेक कराया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे. उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का विधि- विधान के साथ रुद्राभिषेक भी किया.
महाकालेश्वर मंदिर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
शिवराज सिंह चौहान ने महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के दूसरे चरण के विकास कार्यों में तेजी लाने की निर्देश दिए हैं. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में 31 जुलाई तक पूरे निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे. हालांकि जिला प्रशासन द्वारा 31 अगस्त निर्माण कार्य पूर्ण करने की कोशिश की जा रही है.









