महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: अहमदाबाद में बोले पीएम मोदी, “गांधी आज हैं और कल भी होंगे”

अहमदाबाद: देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती (Mahatma Gandhi’s 150th anniversary) पर आज भारत (India) ही नहीं दुनियाभर में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर नई दिल्ली के राजघाट (Rajghat) पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. बुधवार शाम प्रधानमंत्री मोदी अपने तय कार्यक्रम के तहत अहमदाबाद (Ahmedabad) पहुंचे. वहीं एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने लोगों को संबोधित भी किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन…’ की काफी तारीफ की.

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “आप लोग भलि भांति जानते हैं कि आज भारत (India) की प्रतिष्ठा पूरे विश्व (World) में बढ़ रही है. भारत की स्वीकृति सम्मान सहज अनुभव आता है. 2014 में जीतने के बाद पहली बार जब यूएन (UN) में गया था, तब इंटरनेशनल योगा डे (International Yoga Day) के लिए अपील की थी. तो सबसे ज्यादा समर्थन योगा डे (Yoga Day) को मिला. कम से कम समय में ज्यादा समर्थन बहुत बड़ी घटना थी. 2019 में जीतने के बाद यूएन गया तो लग रहा था कि दुनिया का हर देश भारत को स्वीकर कर चुका है. आशा है कि विश्व में परिवर्तन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हिंदुस्तान (Hindustan) की होगी. भारत विश्व को साथ लेकर चलने का समार्थ्य रखता है”.

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन…’ के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “वैष्णव जन को तेरेजन कहिए… ये गाएं… 150 से अधिक देशों ने गाया. हर दिन बापू का भजन देखते होंगे दूरदर्शन (Doordarshan) पर. मैं गया तो लोगों ने इस बार बिना हाथ में कागज लिए गाया. कलाकारों ने कहा कि गाने से पहले समझने का प्रयास किया. पूरी दुनिया ने गांधी जी को श्रदांजलि दी है, ऐसा पहली बार हुआ है. गांधी आज हैं और कल भी होंगे, हर समस्या के समाधान के लिए गांधी होंगे. यूएन (UN) ने गांधी को श्रदांजलि दी है”.

अपने यूएन दौरे (UN visit) पर बात करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा, “यूएन में एनवायरमेंट (Environment), हेल्थ केयर (health care) सब पर चर्चा होती है. इस यात्रा के दौरान अलग-अलग विषयों पर सेमिनार था. आतंकवाद (Terrorism) पर सेमिनार था. जॉर्डन के किंग (King of Jordan) ने होस्ट किया था. जो पैगंर के परिवार से सीधे जुड़े हैं. जो बात हम आतंकवाद को लेकर बोलते हैं, उसको जॉर्डन किंग (Jordan King) ने स्वयं व्यक्त किया. भारत (India) जैसे देश के लिए यह गौरव की बात है”.
हाउडी मोदी (Howdy modi) पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “दुनिया के हर नेता को हाउडी मोदी के बारे में पता था. आज भारतीय पासपोर्ट (Indian passport) की ताकत बहुत बढ़ गई है. दुनिया सम्मान के साथ देखती है. हिंदुस्तान के भाइयों-बहनों को चार चांद लग गए हैं. भारत के बदलाव ने उनका हौसला बुलंद किया है. हाउडी मोदी प्रोग्राम को लेकर सभी का धन्यवाद करता हूं. मेयर, रिपब्लिक हो या डेमोक्रेटिक दोनों दलों के नेताओं का भाषण हुआ. राष्ट्रपति ट्रंप (President Trump) का आना, इतने लंबे समय तक रुकना, सबके लिए प्रसन्नता का विषय है. धन्यवाद देता हूं”.

पीएम (PM Modi) ने आगे कहा, “दुनिया में भारत की ताकत बढ़ रही है. जितना हम ताकत बढ़ाएंगे, उतना सम्मान मिलेगा. आपके बीच आना, अपनापन मिला, आभार व्यक्त करता हूं. गुजरात (Gujarat) की धरती है. यहां से बापू (Bapu) को नमन करने का मौका मिला”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!