जम्मू-कश्मीर के विकास के बाद खत्म हो जाएगा पाक का 70 साल का प्लान: एस जयशंकर

वाशिंगटन,जम्मू-कश्मीर मसले पर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी के बीच एक बार फिर से विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान आया है। अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर का विकास सुनिश्चित होने पर इस प्रांत में अशांति फैलाने की पाकिस्तान की योजनाएं विफल हो जाएंगी। एस जयशंकर ने बुधवार को वाशिंगटन में कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुछ लोगों और सीमा पार के ‘निहित स्वार्थ’ के कारण मोदी सरकार की नई पहले के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएं हुई है। 

विदेश मंत्री ने कहा, “जो प्रतिक्रियाएं हुई हैं, वह 70 साल से अधिक समय के निहित स्वार्थ के कारण हुई हैं। यह स्थानीय और सीमा पार के निहित स्वार्थ हैं, लेकिन हम जम्मू-कश्मीर के विकास का प्रबंध कर रहे हैं। आप जानते हैं कि पाकिस्तान ने पिछले 70 सालों से इसे बबार्द करने की योजनाएं बनायी हैं।”

गौरतलब है कि 5 अगस्त को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया था। इसके साथ ही राज्य को कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था, जिसके बाद से ही पाकिस्तान की बौखलाहट जारी है। कश्मीर में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर पाकिस्तान लगातार आवाज बुलंद  कर रहा है, मगर उसकी नापाक कोशिशें विफल हो जा रही हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!