दिनदहाड़े डकैती करने वाले सात गिरफ्तार, आरोपियों से 61 लाख रुपये का सामान बरामद

सागर के मकरोनिया में दिनदहाड़े एक कंपनी मैनेजर की कार में घुसकर जबरन किडनैप कर डकैती करने वाले सात आरोपियों को पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। 25 मई को मैनेजर अशोक अहिरवार अपने ऑफिस से मकरोनिया जा रहे थे तभी सिविल लाइन के आगे कठवा पुल के पास अज्ञात आरोपियों ने कार को रोककर उसी कार में जबरन घुसकर मैनेजर अशोक अहिरवार का पिस्टल की नोक पर अपहरण कर लिया था। 6 से 7 घंटे मैनेजर को अपने पास रखा। मारपीट की और डरा धमकाकर फरियादी से सोने की चैन, ब्रेशलेट नगद रुपये और एटीएम कार्ड से 9लाख 51 हजार रुपये की डकैती की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने के लिए टीम गठित की थी। इसके बाद पुलिस को सफलता मिली और घटना में शामिल सात आरोपियों को धर दबोचा।

लग्जरी लाइफ जीने के लिए करते थे डकैती
मकरोनिया पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह लग्जरी लाइफ जीने और शौक पूरे करने के लिए डकैती करते थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 कार, एक पिस्टल, एक मोटरसाइकिल, स्कूटी सहित 6 मोबाइल और नगद करीब तीन लाख रुपये सहित 61 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। इनके पास से महंगी कार है और अन्य सामान कहां से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    जैन परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ निकली अर्थी, लोगों की आंखों में थम नहीं रहे थे आसूं

    सागर-दमोह सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे ने सागर वासियों को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में जिले के परसोरिया निवासी एक जैन परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत…

    सागर में गाय को बचाने के दौरान शराब से भरा ट्रक पलटा, लूटने के लिए खाली बोतलें लेकर पहुंचे लोग, शहडोल में सोन नदी में बही liquor की बोतलें

    सागर/शहडोल।  मध्य प्रदेश के सागर जिले में बड़ा हादसा हो गया। गाय को बचाने के चक्कर में शराब से भरा ट्रक पलट गया। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!