भोपाल से दिल्ली जा रही Vande Bharat Train में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित, सामने आई यह वजह

भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में आग लगने की खबर है. जानकारी के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. सोमवार को सुबह रानी कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई वंदे भारत की सी-14 बोगी में कुरवाई स्टेशन के पास बैट्री से आग लग गई.  सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है. आग बुझाने दमकल पहुंच गई है.आग की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, कोट में कुल 36 यात्री सवार थे जिन्हें सुबह 7.00 बजे कुरवाई कैथोरा में ट्रेन से नीचे उतारा गया. कोच में बैटरी में आग लगने से यह हादसा हुआ है. इंडियन रेलवे ने बताया कि कुरवाई केथोरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के बैटरी बॉक्स में आग लग गई थी. फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझा दिया है.

बीना से पहले हुआ यह हादसा
बता दें, ट्रेन नंबर 20171 भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत सुबह 5.40 पर भोपाल से रवाना हुई थी. यह हादसा बीना से पहले हुआ. ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के मुताबिक, यह आग बैटरी बॉक्स से लगी है. इस बात की सूचना रेलवे विभाग को मिली, तो तुरंत ट्रेन रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. 

मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन में कांग्रेस नेता अजय सिंह, IAS अविनाश लवानिया सहित कई लोग सफर कर रहे थे. इस घटना के बाद पूरी ट्रेन खाली कराई गई. जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के रानी कमलापति स्टेशन और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली यह ट्रेन मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!