जैन परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ निकली अर्थी, लोगों की आंखों में थम नहीं रहे थे आसूं

सागर-दमोह सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे ने सागर वासियों को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में जिले के परसोरिया निवासी एक जैन परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत हो गई थी। जबकि ड्राइवर का हालत गंभीर बनी है। सानोधा थाना क्षेत्र की जटाशंकर घाटी पर शुक्रवार की शाम एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी थी। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।नरयावली विधानसभा क्षेत्र के परसोरिया निवासी सुरेश जैन की धर्मपत्नी प्रभा जैन 65 वर्ष, मझले सुपुत्र सन्देश जैन, मझली बहु निधी, छोटी बहू नैंसी और एक नाती उत्कर्ष जैन सागर में बंसल हॉस्पिटल में बहु नैंसी के बीमार पिता को देखने आए थे। सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे आयशर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर अजीम खान बुरी तरह घायल हो गया। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी की कार 30 फीट तक घिसटती चली गई।

परसोरिया श्मशान घाट में एक ही शेड बना है। इतनी संख्या में एक साथ कभी भी अंतिम संस्कार नहीं हुए। आज लगातार हो रही बारिश से अंतिम संस्कार में आ रही समस्या को देखते हुए नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सागर एसडीएम, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, सागर जनपद सीईओ, सरपंच, सचिव एवं पुलिस प्रशासन पहुंचा। परसोरिया शमशान घाट पहुंचे। मौके पर तत्काल पाइप और चद्दर से अस्थाई शेड बनाया गया, ताकि एक साथ अंतिम संस्कार हो सके।

सुरेश जैन के सड़क पर स्थित निवास से एक साथ अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। काफी गमगीन माहौल था, जिसने देखा उसके आसूं नहीं थम रहे थे। विधायक प्रदीप लारिया सहित अनेक लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • सम्बंधित खबरे

    सागर में गाय को बचाने के दौरान शराब से भरा ट्रक पलटा, लूटने के लिए खाली बोतलें लेकर पहुंचे लोग, शहडोल में सोन नदी में बही liquor की बोतलें

    सागर/शहडोल।  मध्य प्रदेश के सागर जिले में बड़ा हादसा हो गया। गाय को बचाने के चक्कर में शराब से भरा ट्रक पलट गया। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों को…

    रामविशाल और उनकी पत्नी वंदना शुक्ला ने अपने पुराने मकान में की आत्‍महत्‍या, तीन गिरफ्तार

    सागर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिरोंजा स्थित मकान में पति-पत्नी ने सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या की थी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!