सीएम बघेल की प्रदेशवासियोंं से अपील- हरेली तिहार पर लगाएं कम से कम एक पौधा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार के मौके पर प्रदेशवासियों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है. साथ ही पौधरोपण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रदेश के नागरिकों से पौधरोपण करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आग्रह भी किया है.मुख्यमंत्री ने अपनी अपील में कहा है कि न केवल लोग हरीतिमा बढ़ाने के लिए अपने घरों में पौधे लगाएं बल्कि लोगों को भी इसके लिए चैलेंज दें और उन्हें भी कहें कि पौधरोपण करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करें. इतना ही नहीं प्रदेश में हरीतिमा का दायरा बढ़ाने के लिए यहां के सभी गांवों में वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को अपने घरों में रोपने के लिए पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे. यही नहीं इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं. 

छत्तीसगढ़ में तैयार होगा सुंदर माहौल
वहीं पीसीसीएफ व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में सभी इच्छुक लोगो को पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने बताया कि हरेली प्रदेश का प्रमुख त्योहार है. सभी लोग इसे उत्साह से मनाएंगे और पौधरोपण भी करेंगे. ऐसे में यदि पौधारोपण करने वाले लोग पौधा लगाते हुए अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे तो पौधरोपण के लिए छत्तीसगढ़ में सुंदर माहौल तैयार होगा. 

बता दें मुख्यमंत्री ने पौधे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया के माध्यम से हैशटैग हरियर _हरेली के साथ लिखकर साझा करने की अपील की है. साथ ही सोशल मीडिया में पौधरोपण करने वाली तस्वीर के साथ यह संदेश भी जरूर लिखें. “हरेली तिहार है हरियाली का और हरियाली ही तो श्रृंगार है हमारी छत्तीसगढ़ महतारी का.” हरे भरे पेड़ सिर्फ आंखों को सुखद लगने वाली हरियाली भर नहीं है वो धरती के जेवर हैं. धरती को सजाने की जिम्मेदारी हम सबकी है. आभूषणों से सजी धरती मां से मिला आशीष हम सबके जीवन को समृद्ध करेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!