मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ हो सकती है भारी बारिश, अगले 24 घंटे रहना होगा सावधान

मध्य प्रदेश के नौ जिलों में आज अति बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा कि इस दौरान 24 घंटे में 8 इंच बारिश की संभावना जताई है. जबकि मध्य प्रदेश के 23 जिलों में आज बारिश से राहत मिलेगी. जबकि कई जिलों में गरज चमक के साथ बिजली भी गिरेगी. मौसम विभाग के अनुसार सिंगरौली, सतना, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और छतरपुर जिले में भारी बारिश की संभावना है. यहां 24 घंटे में 8 इंच बारिश हो सकती है, जबकि जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर सहित 19 जिलों में भी तेज बारिश के आसार हैं.

यहां बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है. जिन जिलों में बिजली गिर सकती है उनमें विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, शिवपुरी, श्योपुर, उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा और सागर में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है. वहीं भिंड, दतिया, सीधी, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी में भारी बारिश के असार हैं. 

इन जिलों में बारिश से राहत
मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी भोपाल सहित 23 जिलों में हल्की बारिश होगी. इन जिलों में सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोक, ग्वालियर, मुरैना और नरसिंहपुर शामिल हैं. 

टॉप पर सिवनी जिला
बारिश के मामले में मध्य प्रदेश में सिवनी जिला टॉप पर चल रहा है. 1 जून से लेकर अब तक सिवनी में 22 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि दूसरे नंबर पर नरसिंहपुर है, जहां 20 इंच बारिश रिकार्ड की गई. जबकि छिंदवाड़ा, मंडला, सागर, इंदौर में 16 इंच बारिश हो चुकी है. वहीं प्रदेश के बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, जबलपुर, निवाड़ी, कटनी, पन्ना, शहडोल, उमरिया, बैतूल, भिंड, बुरहानपुर, देवास, हरदा, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में 12 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!