महादेव पानी के तेज बहाव में बह गए तीन दोस्त, दो को बचाया गया, एक की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के नजदीक पिकनिक स्पॉट महादेव पानी में रविवार शाम पिकनिक मनाने आए तीन दोस्त पानी में बह गए। जिनमें से दो को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि एक की तलाश रेस्क्यू टीम द्वारा की जा रही है। बताया गया है कि रविवार शाम करीब 5 बजे गोपी घाट पर अचानक तेज बारिश की वजह से झरनों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया जिससे झरने में नहा रहे लोग पानी में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने ज्यादातर लोगों को पानी से किसी तरह बाहर निकाला। वही तीनो दोस्तो के पानी में बहने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने दो लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला, एक महिला और एक पुरुष को गंभीर हालत में भोपाल के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। लापता लड़के की तलाश में एसडीआरएफ की टीम रविवार देर रात तक खोजबीन में जुटी रही लेकिन पानी के तेज बहाव और लगातार बारिश के कारण उसका पता नहीं चल सका। रात करीब 10 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया, सोमवार अल सुबह 6 बजे से फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर सर्चिंग शुरू की गई। पानी के बहाव में बचाए गए शुभम सोनी नाम के एक लड़के ने बताया कि वह ईंटखेड़ी छाप से अपने दोस्तों अभिषेक और विधान सेन के साथ पिकनिक मनाने आया था। पानी का बहाव नहीं होने के पहले हम वहां बैठे थे। अचानक से पानी का बहाव तेज हो गया। जिसमें विधान बह गया। वही अभिषेक और शुभम ने पेड़ पकड़ लिया जिससे वह दोनों बच गए। लापता विधान सेन 15 साल का है, और 10वीं कक्षा में पढ़ता है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!