चोरों का आतंक:पूर्व कलेक्टर पंत के घर चड्‌डी-बनियान गैंग घुसी, बंधक बना नकदी-जेवर लूटे

इंदौर: स्कीम 140 के पास संपत फार्म में चड्‌डी-बनियान गिरोह के बदमाशों ने पूर्व कलेक्टर रेणु पंत के बंगले पर धावा बोला। परिवार को बंधक बनाकर चार बदमाश करीब 2 घंटे तक आतंक मचाते रहे। वे यहां से नकदी, जेवर सहित विदेशी मुद्रा चुरा ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

बदमाश रात दो बजे बंगले पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पंत के डॉग को नशीला पदार्थ खिलाया। फिर आउट हाउस में चौकीदार और उसी डॉग को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। करीब 3 बजे वे किचन की खिड़की की लोहे की ग्रील काटकर अंदर आए।

एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि 4 नकाबपोश बदमाशों ने बंगले में आते ही तल मंजिल के सभी कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी और नकुचों को उन्हें कपड़े से बांध दिया। फिर नीचे हाॅल की अलमारियों व दराजों को खंगाला। पंत ने बताया कि चोर उनके व पति डॉक्टर ललित मोहन पंत के 14 गोल्ड मेडल भी ले गए।

दामाद बोले- गेट बंद कर लो, बदमाश हैं
पंत ने बताया, बेटी डॉ. पल्लवी (गायनकोलॉजिस्ट), दामाद डाॅ. गौरव पुरोहित (न्यूरो सर्जन) तीन दिन की बच्ची को सुला रहे थे। तभी उन्हें बदमाशों की भनक लगी। उन्होंने अंदर से गेट लगा लिया और फोन कर हमें सतर्क किया। हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पड़ोसी की छत से आईं और हमें बाहर निकाला।

पुलिस बोली- सामान्य नकबजन की गैंग
पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों को सामान्य नकबजन बताया। कनाड़िया टीआई जगदीश जमरे ने कहा कि नकबजनी का केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं। दो बदमाश बरमुडा व बनियान में हैं। एक जींस-शर्ट पहने हैं। इसलिए ये चड्‌डी बनियान गैंग के बदमाशों की करतूत नहीं है।

3.97 लाख ऑपरेशन कर चुके हैं डॉ. पंत
डॉ. ललितमोहन पंत ने 39 साल के करियर में 3 लाख 97 हजार 693 नसबंदी ऑपरेशन किए हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है। डॉ. पंत ने नवंबर 2011 में शिविर में सुबह नौ से रात एक बजे तक लगातार 19 घंटे में 816 नसबंदी ऑपरेशन किए। उन्हें स्टेट कॉन्फ्रेंस में 10 मेडल्स मिल चुके हैं।

लगातार वारदातों से सुरक्षा पर उठे सवाल
संपत फार्म में पंत के घर दिसंबर 2021 में भी छह बदमाश वारदात की नीयत से घर में घूसे थे। हालांकि तब सतर्कता से घटना नहीं हुई। चार दिन पहले चंदन नगर में इसी तरह की गैंग ने डकैती की थी। एक दिन पहले ही पालदा में उद्योगपति और द्वारकापुरी में व्यापारी महिला के साथ भी लूट हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!