नरेंद्र सिंह तोमर बनाए गए चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक, शिवराज और सिंधिया को पछाड़ा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. 

अमित शाह का भोपाल दौरा

पिछले दिनों मध्य प्रदेश के पेशाब कांड ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं. इसी कांड के बाद अमित शाह ने भोपाल का दौरा किया था. उनके दौरे के दौरान ही नरेंद्र सिंह तोमर की इस नियुक्ति की पटकथा लिख दी गई थी. यही वजह है कि पेशाब कांड में सीएम शिवराज की सारी कोशिशों का कोई असर पार्टी आलाकमान पर नहीं पड़ा. 

मध्य प्रदेश बीजेपी में जारी गुटबाजी की पूरी खबर अमित शाह के पास थी. कार्यकर्ताओं की शिकायतें भी आलाकमान तक लगातार पहुंच रही थीं. चुनाव में ये गुटबाजी कोई और गुल खिलाए इससे पहले ही अमित शाह ने यह फैसला ले लिया. उनके दिल्ली पहुंचने के बाद पार्टी ने इसकी घोषणा कर दी है. यह घोषणा उसी दिन की गई है, जब मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभारी बनाए गए भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव भोपाल आने वाले हैं. इस घोषणा के बाद इन दोनों नेताओं के फैसले लेने में आसानी होगी. 

अमित शाह की दो टूक

अमित शाह ने भोपाल में ली बैठक में बीजेपी के प्रदेश नेताओं में कॉन्फिडेंस की कमी का मुद्दा उठाया था. उन्होंने इसको लेकर प्रदेश के नेताओं को फटकार भी लगाई थी. उन्होंने कह दिया था कि सबको मिलकर चुनाव लड़ना है और समन्वय बनाए रहना जरूरी है. इस बैठक में अमित शाह ने कुछ नेताओं का नाम लेकर चर्चा की थी. हवाई अड्डे पर अमित शाह, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय की बातचीत के बाद से ही इस नियुक्ति को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे. 

इस नियुक्ति के बाद एक बात साफ है कि मध्य प्रदेश चुनाव की कमान अब अमित शाह के पास है. ऐसे में शिवराज सिंह चौहान की भूमिका सिमित हो जाएगी. अब प्रदेश में केवल उन्हीं की नहीं चलेगी.मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभारी बनाए गए भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव भी सीधे अमित शाह को ही रिपोर्ट करेंगे. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!