25 जुलाई से भरे जाएंगे लाड़ली बहना के फार्म

भोपाल। लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने से वंचित रह गई महिलाओं और युवतियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, इस योजना के तहत 25 जुलाई से फिर ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। अच्छी बात यह है कि अब इस योजना का लाभ 21 साल तक की युवतियां भी लें सकती हैं।
लाड़ली बहना योजना के तहत ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपके पास समग्र आईड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर सहित पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए, बैंक का खाता भी आपका अपडेट होना चाहिये, अगर खाता बंद या ब्लॉक है तो उसे शुरू करवा लें। ताकि आपको इस योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। जिस प्रकार पहले लाड़ली बहना योजना के फार्म घर-घर और वार्ड में कैंप लगाकर भरे गए थे, उसी प्रकार इस बार भी लाड़ली बहना के फार्म आंगनवाड़ी केंद्रों और वार्ड में भरे जाएंगे। ताकि किसी भी महिला को फार्म भरने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आ चुकी दो किश्तें
लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है, उनके खाते में पहली किश्त 10 जून को और दूसरी किश्त 10 जुलाई को आ गई है, अब तीसरी किश्त 10 अगस्त को आएगी। इस योजना में शामिल होने से जो महिलाएं छूट गई है, उनके लिए अब सुनहरा अवसर है, वे अब फार्म भरने में देरी नहीं करें। अन्यथा इसके बाद वे योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी।

आयु सीमा में घटाए 2 साल
पहले इस योजना के तहत 23 साल से 60 साल तक की महिलाओं को शामिल किया गया था, लेकिन अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना में आंशिक संशोधन करते हुए 21 साल की बहनाओं को भी सौगात दे दी है, अब 21 साल से 60 साल तक की महिलाएं इस योजना के तहत फार्म भर सकती हैं। इस योजना के तहत 21 वर्ष की विवाहित बहनें भी फार्म भर सकेंगी। इसी के साथ ट्रेक्टर मालिक परिवार की बहनों को भी इस योजना में लाभ मिल सकेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!