मीडिया कैंपेन के लिए अमित शाह ने अपने इस खास रणनीतिकार को भेजा भोपाल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी हिमांशु सिंह बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव में मीडिया कैंपेन का काम देखेंगे.वो मौजूदा टीम को सपोर्ट भी करेंगे. बीजेपी ने उनको लोकसभा चुनाव के हिसाब से मध्य प्रदेश भेजा है. लेकिन वो विधानसभा चुनाव में भी एक्टिव रहेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव की टीम इससे अलग रहेगी. एबीएम एजेंसी के हिमांशु चार जुलाई को अमित शाह के साथ मध्य प्रदेश आए थे. भोपाल में दो दिन रहकर उन्होंने जाना-समझा और शुक्रवार को दिल्ली वापस लौट गए थे. हिमांशु सिंह पिछले चुनाव में भी भोपाल में थे और बीजेपी के लिए काम किया था. उन्हें आकाशवाणी के सामने वाला सरकारी बंगला काम करने के लिए दिया गया था.

चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का भोपाल दौरा

इस बीच खबर है कि मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव शनिवार दोपहर भोपाल पहुंच रहे हैं. वो तीन दिन तक भोपाल में रहकर 17 जुलाई को दिल्ली रवाना होंगे. माना जा रहा है कि ये दोनों नेता इस दौरान चुनाव प्रबंधन कमेटी के साथ बनने वाले 20-25 कमेटियों और मीडिया कैंपेन को अंतिम रूप देंगे.इसके साथ ही चुनाव के लिए बीजेपी का नारा और जिंगल को तय किया जाएगा.

कैसा होगा बीजेपी का चुनावी कैंपेन

सूत्रों के मुताबिक नारा और जिंगल बीजेपी के राष्ट्रवाद और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ा होगा. इससे पहले बीजेपी लोक कलाकारों, नाटककारों और गीतकारों से संपर्क कर रही है. ये लोग पूरे प्रदेश में नुक्कड़ नाटक के अलावा छोटे-मोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे.दक्षिण भारत और दिल्ली से भी कुछ एजेंसियों को बुलाया गया है.भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव 16 जुलाई को बीजेपी के दफ्तर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!