महाकालेश्वर मंदिर में आधार कार्ड दिखाने पर दर्शन फ्री, कितने श्रद्धालुओं ने उठाया सुविधा का लाभ?

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सावन के महीने स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए आधार कार्ड से दर्शन का नियम बनाया गया था लेकिन इस गेट से दर्शन करने वालों के टोटे पड़ गए हैं. मंदिर का वह द्वार खाली पड़ा रहता है, जहां से उज्जैन शहर के लोगों को 15 मिनट में भगवान महाकाल के दर्शन हो रहे हैं.

धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थानीय श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है. महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के निर्णय अनुसार उज्जैन शहर के लोगों को आधार कार्ड बताने पर शीघ्र दर्शन की व्यवस्था रहेगी. इस आदेश का पालन भी शुरू हो गया है. 11 जुलाई से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अवंतिका द्वार पर स्थानीय लोगों को प्रवेश मिल रहा है.

महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल में बताया कि सुविधा का लाभ काफी कम संख्या में लोग ले रहे हैं. पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो महाकालेश्वर मंदिर में केवल 500 स्थानीय श्रद्धालु ही आधार कार्ड दिखाकर शीघ्र दर्शन व्यवस्था का लाभ लेने पहुंचे थे.

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. उन्होंने यह भी बताया कि अभी श्रद्धालुओं को पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी भी नहीं मिल पाई है. गौरतलब है कि सावन का महीना चल रहा है. ऐसी स्थिति में देश भर के 2,00,000 श्रद्धालु रोज महाकालेश्वर मंदिर पहुंच रहे हैं जबकि स्थानीय श्रद्धालुओं को निशुल्क शीघ्र सुविधा मिलने के बावजूद 500 श्रद्धालु ही मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं.

सावन के महीने में ऐसी है दर्शन व्यवस्था

सावन के महीने में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था में कुछ परिवर्तन हुआ है. महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सभी श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है. इसके अलावा यदि शीघ्र दर्शन सुविधा का लाभ श्रद्धालु लेना चाहते हैं तो उन्हें प्रति श्रद्धालु ₹250 की रसीद लेनी होती है. इसके अलावा भस्म आरती के वीआईपी दर्शन सुविधा प्राप्त करने के लिए प्रति श्रद्धालु ₹200 की रसीद बनाई जाती है.

सबसे महंगी दर्शन व्यवस्था का हो रहा था विरोध

द्वादश ज्योतिर्लिंग को में तीसरे नंबर पर विराजित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा राशि खर्च करना पड़ रही थी. खास बात किया है कि उज्जैन में प्रतिदिन शीघ्र दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं, उन श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था. इसी के चलते उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने शहर के लोगों को विशेष दर्शन व्यवस्था को लेकर मांग उठाई थी, जिसे प्रबंध समिति में हरी झंडी मिल गई.

इसके बाद अवंतिका द्वार से 11 जुलाई से स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्यवस्था हो गई है. हालांकि काफी कम संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन अवंतिका द्वार से दर्शन करने पहुंच रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!