उज्जैनवासियों के लिए सुलभ होंगे महाकाल के दर्शन, आधार कार्ड से मंदिर में सीधे मिलेगा प्रवेश

उज्जैन:आखिर वह दिन आ ही गया, जिसका उज्जैनवासियों को बेसब्री से इंतजार था। मंगलवार से उज्जैनवासी अवन्तिका द्वार पर आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश करेंगे और सुगमता के साथ दर्शन कर पाएंगे।

11 जुलाई 2023 मंगलवार को सुबह 10 बजे से उज्जैनवासियों को बाबा महाकाल के दर्शन सुगमतापूर्वक हो सकें, इसके लिए अवन्तिका द्वार का शुभारंभ महापौर मुकेश टटवाल द्वारा किया जाएगा, जिसका नाम होगा अवंतिका द्वार होगा। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि उज्जैन शहर के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर का गेट नंबर 1 के माध्यम से बाबा महाकाल के दर्शन मिल सकेंगे। जिससे उन्हें ज्यादा बड़ी लाइनों में भी नहीं लगाना पड़ेगा। इसके लिए उज्जैन के श्रद्धालु अपना आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। एक बार आधार कार्ड लाने पर भक्त का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा इसके बाद दोबारा दर्शन के लिए आधार कार्ड भी नहीं लाना पड़ेगा। 

महाकाल प्रबंध समिति की बैठक में रखा गया था प्रस्ताव
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, महापौर मुकेश टटवाल, समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, राजेन्द्र शर्मा “गुरुजी”, राम पुजारी के प्रयासो से 25 जून 2023 की बैठक मे यह प्रस्ताव रखा गया था, जिस पर सर्व अनुमति से निर्णय के बाद लिए गए फैसले का ही परिणाम है कि उज्जैनवासियों को आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!