बेटियों ने की गाड़ी गिफ्ट, 64 वर्षीय पिता ने उसे माॅडीफाई कराया, पत्नी के साथ निकले देश घूमने

यदि शौक को पूरा करने की जिद जिंदा हो तो फिर उम्र कोई मायने नहीं रखती। राजस्थान के जयपुर में रहने वाले एक कपल ने इसे साबित कर दिया। भारत भ्रमण पर 64 वर्षीय अनिल मेहता अपनी 58 वर्षीय पत्नी गीता के साथ निकले है। पांच हजार किलोमीटर का सफर तय कर इंदौर पहुंचे। खजराना मंदिर में दर्शन किए और अपनी इस यात्रा की बातें साझा की। उन्होंने बताया कि इस साल 23 अप्रैल को उन्होंने राजस्थान से यात्रा शुरू की। जो 1111 दिन मेें पूरी होगी।

अनिल का पीतल की मूर्तियों का बिजनेस है। उनकी तीन बेटियां है। दशहरे पर तीनों बेटियों ने पिता को गाड़ी गिफ्ट की और कहा पिताजी आप देेश घूमने जाए, व्यापार हम तीनों संभाल लेंगे। अनिल ने जयपुर में सिर्फ डेढ़ लाख में गाड़ी माॅडीफाइड कराई। साढ़े पांच फीट का पलंग, गैस, सोलर लाइट और गृहस्थी का जरुरी सामान गाड़ी में रखा और अपने इस चलते फिरते घर के साथ देश भ्रमण पर निकल पड़े।

हर दिन 200 किलोमीटर

अनिल बताते है कि हर दिन 200 किलोमीटर तक गाड़ी चलाते है और फिर स्टे कर लेते है। राजस्थान, दिल्ली के बाद उत्तराखंड का सफर तय कर चुके हैै। अल्मोड़ा के समीप गाड़ी खराब हो गई थी। उसे सुधारने के लिए दिल्ली तक उसे लाना पड़ा। एक माह हम मध्य प्रदेश में घूमेेंगे। उज्जैन से मेहता दंपत्ति इंदौर पहुंचे। उन्होंने सुबह खजराना मंदिर में दर्शन किए और अब अेांकारेश्वर के लिए निकल गए। एक हजार से ज्यादा दिन की यात्रा को वे लिम्बा बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड मेें दर्ज कराएंगे।

बेटियां भेजती है यात्रा के लिए राशि

अनिल बताते है कि उन्हें घूमने का शौक है। 1991 में बाइक से वे नेपाल भूटान की यात्रा कर चुके हैै। व्यापार के कारण शौक पूरा नहीं कर पाता था, लेकिन बेटियों ने देेश घूमने के लिए हौसला दिया। इस यात्रा के खर्च के लिए बेटियां ही हर माह मेरे अकाउंट में पैैसे डाल देती हैै।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!