लाडली बहना की दूसरी किस्त जारी, सीएम ने कहा- पांच साल में महिलाओं की आमदनी दस हजार प्रतिमाह तक होगी

प्रदेेश की लाडली बहना योजना का लाभ ले रही सवा करोड़ महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दूसरी किश्त भेज दी। इस मौके पर इंदौर में लाडली बहना सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बहना से मिलने वाली राशि से परिवार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। इस योजना के अलावा हम आजीविका मिशन के जरिए गांवों में स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं की आय पांच साल में दस हजार रुपये प्रतिमाह तक बढ़ाएंगे।सीएम ने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रदेश में महिला मजबूर नहीं मजबूत बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेब मेें पैसे होते हैं तो हिम्मत बढ़ती है। पैसा इज्जत भी बढ़ाता है। पैसा आ जाता है तो देखने वालों का नजरिया बदल जाता है। आधा संसार महिलाओं का है। हमने उन्हें हक देने की कोशिश की है।

कांग्रेस ने नहीं पोंछे महिलाओं के आंसू
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 50 सालों में कांग्रेस ने सरकारें चलाईं, लेकिन महिलाओं की आंखों के आसू नहीं पोंछे। हमने जो योजना लागू की थी, कांग्रेस की सरकार आने पर उन्हें बंद कर दिया। हमने लाडली बहना योजना से पहले प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना लागू की। प्रदेश में 40 लाख भांजियां इस योजना का लाभ उठा रही हैं। हमने नगरीय निकाय चुनाव में महिला वर्ग के लिए 50 प्रतिशत आररक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में यदि महिलाओं की तरफ कोई गलत नजर रखेगा, तो उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा। महिलाओं के लिए संचालित योजनाएं लागू हों, इसलिए हमने लाडली लक्ष्मी सेना बनाई हैै। इस सेना को अधिकार भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लाडली बहना सेना की शपथ भी दिलवाई।

रोड शो में शामिल हुए मुख्यमंत्री
सम्मेलन में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोड शो मेें शामिल हुए। एयरपोर्ट से सुपर काॅरिडोर तक हुए रोड शो में फूलों से मुख्यमंत्री का स्वागत लोगों ने किया। यात्रा मार्ग पर लगे मंचों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 111 फीट की राखी भी एक महिला संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपी। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!