राजवाड़ा पर कपड़ों के शोरुम में लगी आग, तीन मंजिलों पर रखा सामान जला

इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में देर रात कपड़ों के एक शोरुम में आग लग गई। तीन मंजिला शोरूम की पहली मंजिल पर सबसे पहले लोगो ने धुआं उठता देखा था। इसके बाद लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक आग दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी। आग के कारण शोरुम के शीशे भी टूट कर गिर रहे थे। रात को आग बुझाने पहुंची दमकलों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया।

कृष्णपुरा ब्रिज के पास पोरवाल ड्रेसेस शोरुम की पहली मंजिल पर आग लग गई। रात को फायर ब्रिगेड की दमकल पहुंची। पंद्रह मिनिट में आग ने शोरुम के दूसरी और तीसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। फायरब्रिगेड ने पहली मंजिल पर लगातार आधे घंटे पानी फेंक कर आग को कंट्रोल किया, लेकिन तीसरी मंजिल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इसलिए आग बुझाने में परेशानी आने लगी।
इसके बाद दो और दमकलों को बुलाया गया। पहली मंजिल पर आग पूरी तरह से कंट्रोल मेें होने के बाद कर्मचारी सीढ़ी से दूसरी मंजिल पर पहुंचे और आग बुुझाई। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई। आग की सूचना मिलने के बाद पोरवाल ड्रेसेस के आसपास की दुकानों के व्यापारी भी पहुंच गए थे।

राहत की बात यह है कि आसपास की दुकानें आग की चपेट में नहीं आई। तीनों मंजिलों पर त्योहार के मद्देनजर नया स्टाॅक रखा गया था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग से लाखों रुपये का सामान जला है। शोरुम में लगी आग को देखने के लिए लोग भी सड़क पर जमा हो गए थेे और वे मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे थे।

पोरवाल ड्रेसेस शोरुम की पहली मंजिल पर आग 

विधायक भी पहुंचे

पोरवाल ड्रेसेेस पर आग लगने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंंने निगम अफसरों से जेसीबी मंगाया और शोरुम के शीशे हटवाए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!