अभी भी हो सकता है पैन कार्ड आधार से ‎लिंक, पेनल्टी भरनी होगी

नई दिल्ली । आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करवाने की अंतिम तारीख भले ही निकल चुकी है। ले‎किन अभी भी ‎लिंक करने का मौका है। हालां‎कि इसके ‎लिए पेनल्टी भरनी होगी। गौरतलब है ‎कि लंबे समय से पैन कार्ड धारकों को यह सूचना जारी की जा रही थी कि उन्हें 30 जून तक आधार कार्ड से पैन को लिंक करवाना जरूरी है। ऐसा न करने पर पैन कार्ड धारक का कार्ड डिएक्टिवेट हो सकता है। खास कर टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स से जुड़ी सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं, ऐसे टैक्सपेयर्स का टीडीएस और टीसीएस हाईर रेट के साथ काटा जाएगा, क्योंकि इनकम टैक्स एक्ट 1961 के मुताबिक यह सभी पैन धारकों के लिए जरूरी है। अगर आप भी उन यूजर्स में से हैं जो अंतिम तारीख तक भी आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक नहीं करवा पाए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप पैन कार्ड को एक्टीवेट कर सकते हैं। 
इसका तरीका यह है ‎कि पैन कार्ड धारक को सबसे पहले एनएसडीएल पोर्टल पर पेनल्टी भरनी होगी। यूजर को मेजर हेड 0021 के लिए चालान नंबर आईटीएनएस 280 के तहत और माइनर हेड 500 के तहत पेमेंट करनी होगी। हाल ही में एक लेटेस्ट ट्वीट में इनकम टैक्स डिपार्टमेन्ट ने आधार-पैन लिंकिंग पर स्थिति साफ की है। इनकम टैक्स डिपार्टमेन्ट ने कहा है कि वे कार्ड धारक जिन्होंने आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करवाने को लेकर लेट फी 30 जून तक दे दी है, लेकिन फिर भी पैन कार्ड लिंक नहीं हुआ है तो, ऐसे मामले में डिपार्टमेन्ट विचार करेगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेन्ट ने कहा है कि कुछ पैन कार्ड धारकों को पेमेंट के बाद भी चालान का स्टेटस चेक करने में परेशानी की शिकायत आई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!