राहुल गांधी मप्र में आदिवासी जिले से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

भोपाल । विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत नेताओं के दौरे भी तय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के दौरे भी तय हो रहे हैं। जिसमें राहुल गांधी मप्र के आदिवासी जिले से चुनाव प्रचार की शुरूआत कर सकते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक जुलाई को शहडोल जिले के लालपुर और पकरिया गांव में आदिवासी वोटरों को साधने की कोशिश की थी और बड़ा कार्यक्रम हुआ था।
कांगे्रस सूत्रों ने बताया कि अगस्त में राहुल गांधी शहडोल में एक बड़ी सभा कर सकते हैं। जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में यह सभा हो सकती है। कांग्रेस ने अंदर ही अंदर इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को शुरू भी कर दिया है। मध्य प्रदेश में आगमाी नवंबर में चुनाव होना है जिसको लेकर अब कांग्रेस पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मध्य प्रदेश के दौरे की शुरूआत कर सकते हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए नए नए कार्यक्रम लेकर आ रही है तो वही कांग्रेस भी खुद को पीछे रखने के मूड में नहीं है।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अगस्त में शहडोल आ सकते हैं जिसकी तारीख तय होना है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं को भी राहुल गांधी की सभा की तैयारियों निर्देश दे दिए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!