हद हो गई……..खेत से 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी 

हासन । इन द‍िनों टमाटर कुछ ज्यादा ही लाल हो गया हैं। प‍िछले कुछ समय से टमाटर के बढ़े दामों के बाद मुनाफाखोरों ने भी इसकी कालाबाजारी करना शुरू कर द‍िया है। बाजार में टमाटर के दाम प्रत‍ि क‍िलोग्राम 120 रुपए तक पहुंच गए हैं। इस दौरान कालाबाजारी के बाद अब खेतों से टमाटर चोरी के मामले भी सामने आने लगे हैं। ताजा मामला कर्नाटक के हासन ज‍िले के एक क‍िसान का सामने आया है ज‍िसके खेतों से चोरों ने टमाटर की खड़ी फसल को चोरी कर डाला। 
रिपोर्ट्स के मुताबिक हासन ज‍िले की एक मह‍िला किसान ने आरोप लगाया क‍ि गत 4 जुलाई की रात को उसके खेत से 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए। मह‍िला क‍िसान धरानी ने आरोप लगाया क‍ि उसने 2 एकड़ की जमीन पर टमाटर उगाये थे। और अब टमाटर की फसल भी काटने के ल‍िए तैयार हो चुकी थी। इस बाजार में ले जाने की योजना बनाई थी। 
मह‍िला क‍िसान ने बताया क‍ि बेंगलुरु में टमाटर के दाम 120 रुपए प्रत‍िक‍िलो में ब‍िक रहा है। इसके बाद उन्‍होंने योजना बनाई थी क‍ि फसल को काटकर बाजार में बेच द‍िया जाए। उसका कहना है क‍ि सेम की फसल तैयार करने में भी उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं टमाटर उगाने के ल‍िए भी उनको कर्ज लेना पड़ा था। इस बार उनकी टमाटर की फसल बहुत अच्‍छी हुई थी और मार्केट में टमाटर के ऊंचे दामों की वजह से उन्हें अच्‍छा मुनाफा म‍िलने की उम्‍मीद थी। लेक‍िन चारों ने उन्हें बर्बाद कर द‍िया और पूरी फसल को चोरी करके ले गए। महिला किसान का कहना हैं कि चोर करीब 50-60 बोरी टमाटर चोरी करके ले गए और बाकी खड़ी फसल को भी नष्ट कर द‍िया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!