अब मंत्रियों के साथ टिफिन पार्टी करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट के बाद होगा कार्यक्रम

भोपाल ।  मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को मंत्रियों के साथ टिफिन पार्टी करेंगे। इसमें सभी मंत्रियों को घर से रात्रि भोज के लिए अपना-अपना टिफिन लेकर आना होगा। भोजन से पहले से विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों पर चर्चा होगी। साथ ही कैबिनेट बैठक भी की जाएगी। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पार्टियां की जा रही हैं। सांसद और विधायक इस तरह के आयोजन कर चुके हैं।

इसकी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी मंत्रियों को सूचना दी गई है कि वे टिफिन बैठक के लिए अपने साथ घर से टिफिन लेकर आएं। सभी साथ मिलकर रात्रि भोज करेंगे। अभी तक मुख्यमंत्री आवास में जब भी देर शाम बैठकें होती हैं तो मुख्यमंत्री की ओर से भोज का प्रबंध किया जाता है। इस बैठक के पहले शाम साढ़े छह बजे से 11 जुलाई को प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले संभावित मुद्दों पर सत्ता पक्ष की ओर से उत्तर देने के लिए मंत्रियों को तैयारी करने के लिए कहा जाएगा। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले यह अंतिम सत्र होगा, इसलिए इसमें कांग्रेस पक्ष की ओर से आरोप लगाए जाएंगे। सरकार की ओर से मंत्री तथ्यों के साथ पलटवार करेंगे।उधर, कैबिनेट बैठक में प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा हो सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!