भाजपा पर बरसे शिवपाल यादव, बोले- यूपी में नहीं चलेगी महाराष्ट्र की रणनीति, ऑपरेशन लोटस होगा फेल

महाराष्ट्र में एनसीपी के भीतर फूट के बाद उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की अंदरूनी कलह के कयास लगाए जा रहे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि महाराष्ट जैसे हालात जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी हो सकते हैं क्योंकि यहां समाजवादी पार्टी में कई नेता पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से नाराज हैं।

ओम प्रकाश राजभर के बयान के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस नहीं सफल होगा। एनडीए को सपा को हल्के में नहीं लेना चाहिए। शिवपाल ने कहा कि 2024 में भाजपा को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी विपक्ष के साथ एकजुट है। महाराष्ट्र जैसी स्थिति यूपी में लाने की भाजपा की कोशिश सफल नहीं होगी। शिवपाल ने कहा कि मेरे और अखिलेश के बीच कोई मतभेद नहीं है, जो भी वो भूतकाल है, हम साथ में मिलकर लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। एनडीए हमारी एकता से सावधना है, वह चुनाव से पहले विपक्षी दल और लोगों के बीच भ्रम पैदा करने के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं।

विपक्षे के साथ गठबंधन को लेकर शिवपाल ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में विपक्षी एकता के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा को हराने के लिए हमारे दरवाजे सभी दलों के लिए खुले हैं। यह साफ है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा के साथ हाथ मिला सकती है, फिलहाल हम अपनी रणनीति का खुलासा नहीं करेंगे। दरअसल आरएलडी ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक में शिरकत नहीं की थी, जिसके बाद शिवपाल ने कहा कि आरएलडी सपा के साथ है। जयंत चौधरी ने सोमवार को साफ किया है कि वह अगली विपक्ष की बैठक में शिरकत करेंगे। सपा-आरएलडी गठबंधन मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी और भाजपा को हराएगी।

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर समाजवादी पार्टी का क्या स्टैंड है इसपर शिवपाल ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा इसलिए उठा रही है कि वह मतदाताओं का ध्रुवीकरण कर सके। सपा चीफ अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि हमारी पार्टी इसके खिलाफ है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!