खरगोन कलेक्टर की पत्नी से ग्वालियर में लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने झपटी सोने की चेन

खरगोन जिले में पदस्थ कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा की पत्नी के साथ ग्वालियर में चेन स्नैचिंग की घटना हो गई। रविवार सुबह हुई इस घटना की रिपोर्ट सोमवार को दर्ज की गई। पुलिस ने भी तीन टीमें गठित कर दी हैं। 

बता दें वर्तमान में खरगोन जिले में पदस्थ शिवराज सिंह वर्मा की पत्नी पुष्पा सिंह शहर के पॉश इलाकों में स्थित विंडसर हिल्स में रहती हैं। वह रोज की तरह लगभग 6:45 बजे के आसपास मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं तो कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास दो बाइक सवार बदमाश रुके। एक बदमाश बाइक से उतर कर पैदल चलने लगा। इस बात की जानकारी कलेक्टर की पत्नी को बिल्कुल ही नहीं लगी और जब पास आ गया तो उस बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली और भागते हुए वह बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए।

यह घटना रविवार की बताई जा रही है। इसकी शिकायत सोमवार को की गई है। कलेक्टर की पत्नी पुष्पा सिंह ने पुलिस को बताया है कि जब बदमाश उनकी चेन छीनकर भाग रहे थे तो उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक मौके से यह दोनों बाइक सवार बदमाश भाग निकले। घर आने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी सबसे पहले अपनी पति कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को दी। उसके बाद आज उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं और उसके अलावा आसपास के सभी सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!