भोपाल पहुंचे पीएम, कुछ देर में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

पीएम मोदी मंगलवार को भोपाल के दौरे पर हैं। वे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल – इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

भारी बारिश के चलते रोड शो कैंसिल
पीएम मोदी भोपाल में रोड शो करने वाले थे, लेकिन बीते दिनों से जारी बारिश के चलते पूर्वानुमान को देखते हुए पीएम का भोपाल में रोड शो और शहडोल का दौरा स्थगित कर दिया गया है। भोपाल में राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक मोदी के प्रस्तावित रोड शो को खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया गया है। बता दें, दो महीने में यह दूसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री का रोड शो भोपाल में रद्द हुआ है।

आज इन रास्तों पर जाने से बचें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने मंगलवार दोपहर दो बजे तक रानी कमलापति स्टेशन और लाल परेड ग्रांउड के आसपास यातायात व्यवस्था परिवर्तित की है। प्रधानमंत्री सुबह 9:50 बजे भोपाल पहुंचने वाले हैं, जिसके चलते कई रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

  • सुबह 7 बजे से 12 बजे तक भारी वाहन, व्यावसायिक वाहन एवं अनुमति प्राप्त वाहनों को बागसेवनिया थाने से मानसरोवर तिराहा व बोर्ड ऑफिस चौराहे से बागसेवनिया थाना तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोशनपुरा चौराहा से पुराने पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे और भारत टॉकीज से कंट्रोल रूम तिराहे तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 
  • मिसरोद की तरफ से आने वाहन बागसेनिया तिराहा से अरविंद विहार कॉलोनी रोड का प्रयोग कर एम्स, आरआरएल,  हबीबगंज नाका होकर आवागमन करेंगे। 
  • रोशनपुरा चौराहा से पोलिटेक्निक, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। 
  • पॉलिटेक्निक से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पर ट्रैफिक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 

भोपाल पहुंचे पीएम, कुछ देर में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और देशवासियों को सौगात देंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, वहीं रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी। यह रेलगाड़ियां यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करेंगी और पर्यटन को बढ़ावा देंगी। 

भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। उस लिहाज से पीएम मोदी की दौरा बेहद खास है। प्रधानमंत्री भोपाल से आज चुनावी आगाज भी करेंगे। वह राजधानी भोपाल में आम चुनावों के मद्देनजर करोड़ों कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64100 बूथ के कार्यकर्ताओं को सुबह 11:45 बजे पीएम मोदी डिजिटली संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले तीन हजार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना 

रानी कमलापति स्टेशन पर सभी तैयारियां पूर्ण
पीएम मोदी कुछ ही देर में राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले हैं, जहां से वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर स्टेशन पर सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। दोनो वंदे भारत ट्रेने प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर खड़ी हैं। पीएम की सुरक्षा के भी व्यापक इतंजाम किए गए हैं। पीएम मोदी इससे पहले रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुके हैं। वहीं, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी पीएम मोदी ने ही किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!