प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के बाद शहडोल का दौरा भी स्थगित

भोपाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए भोपाल में रोड शो और शहडोल का दौरा स्थगित कर दिया गया है। भोपाल में प्रधानमंत्री दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और भाजपा बूथ विस्तारक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस बीच भोपाल में राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक मोदी के प्रस्तावित रोड शो में मौसम ने खलल डाला और रोड शो स्थगित कर दिया गया है। दो महीने में यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री का रोड शो भोपाल में रद्द हुआ है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाम को कहा कि 27 जून को भारी वर्षा की संभावनाओं के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहडोल का कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है। हजारों की तादाद में जनता का समर्थन लालपुर में उमड़ने वाला था। भारी बारिश के पूर्वानुमान की वजह से माननीय प्रधानमंत्री  नहीं चाहते कि लोगों को किसी तरह की परेशानी हो। भारी बारिश हुई तो जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए दौरा स्थगित किया जा रहा है। दौरा रद्द नहीं हुआ है। जल्द ही मौसम की स्थिति को देखते हुए नई तिथि तय की जा रही है।

प्रधानमंत्री संवेदनशील हैं। जनता को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। हमारे बीच में जल्द ही प्रधानमंत्री आने वाले हैं। हमारे टेंट, पंडाल और सारी व्यवस्थाएं यथावत खड़ी रहेंगी। अतिशीघ्र माननीय प्रधानमंत्री  आएंगे और जल्द ही हम तिथि बताएंगे। भोपाल में प्रधानमंत्री का दौरा यथावत रहेगा। शहडोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर का भोजन आदिवासी समाज के लोगों के साथ आम के पेड़ों के नीचे ‘अमराई‘ में बैठकर करने वाले थे। पेड़ों के नीचे तख्त लगाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री 100 स्वयं सहायता समूह की 100 लखपति दीदियों से भी संवाद करने वाले थे।   

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!