मानसून बढ़ा आगे, अगले तीन दिनों में मध्‍य प्रदेश के इन 8 जिलों में होगी बारिश

भोपाल  ।  चक्रवात बिपर्जय कम दबाव के क्षेत्र के रूप में दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे मध्य प्रदेश में बना हुआ है। इसके असर से ग्वालियर-चंबल संभाग में चौथे दिन वर्षा होती रही। गुरुवार सुबह तक सबसे अधिक छह सेमी वर्षा दतिया में दर्ज की गई। वहीं, ग्वालियर में तीन मिमी की वर्षा को गुरुवार दिन भर में गति मिली और शाम तक 7.7 मिमी वर्षा और दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक के लिए गुना, दतिया, बैतूल, सिवनी, डिंडौरी, शहडोल, बालाघाट और मंडला में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से मानसून आगे बढ़कर ओडिशा में प्रवेश कर चुका है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में यह छत्तीसगढ़ और उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

मौसम विभाग के पूर्व विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो चुके बिपर्जय की गति बेहद धीमी हो चुकी है। इसके चलते यह लगातार उप्र और इससे सटे मप्र के हिस्से पर बना हुआ है। इसके असर से मप्र के अधिकतर हिस्सों में वर्षा हो रही है जैसा कि अनुमान था। वर्षा और नमी के चलते पूर्वी हिस्सों में भी तापमान गिरा है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणाली भी आगे बढ़ रही है। अगले दो दिनों में प्रदेश में इसका असर दिखने लगेगा और बहुत संभावना है कि अगले दो से तीन दिनों में मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से से मानसून का प्रवेश हो जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!