प्रधानमंत्री मोदी का आगमन प्रदेश के लिए सौभाग्यशाली : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को मध्यप्रदेश आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल से 2 वंदे भारत ट्रेन प्रारंभ करेंगे, वे यहाँ बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री 27 जून को ही शहडोल के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वहाँ रानी दुर्गावती गौरव यात्राओं का समापन होगा और रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी दो अभियान लाँच करेंगे। सिकल सेल रोग से पीड़ित व्यक्तियों की स्क्रीनिंग और इलाज की व्यवस्था के लिए सिकिल सेल मिशन लाँच किया जाएगा। मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हैं। प्रधानमंत्री द्वारा इन आयुष्मान कार्डों के वितरण का प्रारंभ प्रतीकात्मक रूप से किया जाएगा। इसी समय सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर, पंचायतों तथा शहरों के वार्डों में कार्डों का वितरण होगा। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत अभियान में परिवार का इलाज पाँच लाख रूपये तक नि:शुल्क किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में मीडिया कर्मियों से चर्चा कर रहे थे।

स्व-सहायता समूह की दीदियों ने मेहनत और परिश्रम से अपनी स्थिति सुधारी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को शहडोल में सायं लखपति दीदियों से संवाद करेंगे। महिला स्व-सहायता समूह में जिन दीदियों की वार्षिक आय एक वर्ष में एक लाख रुपये से अधिक होती है, उन्हें लखपति दीदी कहा जाता है। दीदियों ने मेहनत और परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू हुआ है, कई ग्राम सभाओं ने तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया है, ऐसी ग्राम सभाओं से भी प्रधानमंत्री मोदी का संवाद होगा। प्रधानमंत्री मोदी शहडोल के आस-पास गाँव-गाँव में सक्रिय फुटबाल क्लबों के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। साथ ही जनजातीय समाज के मुखियाओं से भी चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण के वर्ष

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूर्ण हुए हैं। इन 9 वर्ष में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ हैं। प्रधानमंत्री मोदी का मध्यप्रदेश आगमन हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!